सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे कड़े इंतजाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2016. सिलीगुड़ी महकमा में 32 कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग जिले की सभी छह सीटों पर रविवार को मतदान होना है. इन छह सीटों में से समतल की तीन सीटें सिलीगुड़ी महकमा के अधीन हैं. सिलीगुड़ी विधानसभा सीट सहित इस महकमा के अधीन फांसीदेवा तथा माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष […]
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2016. सिलीगुड़ी महकमा में 32 कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात
सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग जिले की सभी छह सीटों पर रविवार को मतदान होना है. इन छह सीटों में से समतल की तीन सीटें सिलीगुड़ी महकमा के अधीन हैं. सिलीगुड़ी विधानसभा सीट सहित इस महकमा के अधीन फांसीदेवा तथा माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष रूप से मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सिलीगुड़ी महकमा की इन तीनों विधानसभा सीटों पर आधे से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जबकि 68 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं. सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जायेगी.
शनिवार को सिलीगुड़ी में अपने कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए महकमा चुनाव अधिकारी तथा एसडीओ राजनवीर सिंह कपूर ने कहा कि सिलीगुड़ी महकमा के तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव कराने के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ तथा एसएसबी सहित केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की कुल 32 कंपनियां तैनात की गयी हैं. श्री कपूर ने बताया कि तीनों विधानसभा सीटों में कुल 818 मतदान केंद्र बनाये गए हैं, जिसमें से 358 संवेदनशील हैं.
और 68 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं.
सुरक्षा बल के जवानों को आज ही मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया है. श्री कपूर ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम का गठन किया गया है. विभिन्न संवेदनशील मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जायेगी. इसके अलावा मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं.
श्री कपूर ने कहा कि पूरे मतदान पर पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी. चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों के दिशा निर्देश के अनुसार ही सभी इंतजाम किये गए हैं. चुनाव आयोग की ओर से माइक्रो ऑब्जर्वरों की टीम बनायी गयी है. इस टीम में कुल 103 माइक्रो ऑब्जर्वर हैं. संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी ट्राफिक श्याम सिंह भी उपस्थित थे.
राजनीतिक दलों के साथ बैठक: श्री कपूर ने बताया कि मतदान से पहले शुक्रवार को उन्होंने सिलीगुड़ी में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस बैठक में चुनाव तैयारियों की जानकारी राजनीतिक दलों को दी गयी. जिस दल ने जो भी सवाल उठाया उस पर तत्काल विचार कर उनकी समस्याओं को दूर किया गया़
पहाड़ पर भी तैयारी पूरी
दार्जिलिंग जिले की पहाड़ की तीन विधानसभा सीटों दार्जिलिंग, कर्सियांग और कालिम्पोंग में भी रविवार को मतदान होना है. यहां भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. पूरे जिले की कुल छह विधानसभा सीटों में 13 लाख एक हजार 800 मतदाता मतदान कर सकेंगे.
तीन रंगों से क्षेत्रों की पहचान
श्री कपूर ने कहा कि चुनाव कार्यों पर नजर रखने के लिए सिलीगुड़ी महकमा की तीन विधानसभा सीटों को तीन रंगों से चिह्नित किया गया है. इन रंगों की पट्टियां भी बनायी गयी है. जिस विधानसभा क्षेत्र के लिए जो अधिकारी या कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात होंगे, उनकी गाड़ियों में तय रंग की पट्टियां लगायी जायेंगी. उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी के लिए पीला, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के लिए गुलाबी तथा फांसीदेवा के लिए सफेद रंग का चयन किया गया है़
पूरे जिले में कहां कितने मतदाता
जिले में सबसे अधिक मतदाता माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में हैं. दार्जिलिंग दूसरा सर्वाधिक मतदाता वाला विधानसभा क्षेत्र है. यहां कुल दो लाख 28 हजार 833 मतदाता हैं.
इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 13 हजार 262, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 15 हजार 570 है. एक मतदाता किन्नर भी है. दार्जिलिंग में कुल आठ हजार 637 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं. सिलीगुड़ी में कुल दो लाख आठ हजार 445 मतदाता मतदान करेंगे. इसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 7 हजार 176 एवं महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख एक हजार 269 है.
पोलिंग बूथ के आसपास धारा 144 लागू
मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. मतदान की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए एक सौ कंपनी अद्धैसैनिक बलों के साथ-साथ 1300 राज्य पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है. यह जानकारी दार्जिलिंग जिला चुनाव अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव एवं दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक अमित पी जवालगी ने दी है. पोलिंग बूथ के दो सौ मीटर के अंदर धारा 144 लागू किया गया है. करीब नौ हजार दो सौ चुनाव एवं बूथ अधिकारी-कर्मचारी शनिवार की सुबह अपने-अपने क्षेत्रों में इवीएम लेकर रवाना हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










