निजी होम से भागे 19 बच्चे

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के निकट न्यू जलपाईगुड़ी इलाके के बारीभासा स्थित निजी होम कन्सर्न से 19 बच्चे फरार हो गये. उसके बाद एक बच्चा वापस लौट आया, जबकि 18 बच्चे अब भी फरार हैं. होम की ओर से न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस चौकी में सभी बच्चों के नाम व जानकारी के साथ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के निकट न्यू जलपाईगुड़ी इलाके के बारीभासा स्थित निजी होम कन्सर्न से 19 बच्चे फरार हो गये. उसके बाद एक बच्चा वापस लौट आया, जबकि 18 बच्चे अब भी फरार हैं. होम की ओर से न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस चौकी में सभी बच्चों के नाम व जानकारी के साथ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सभी फरार बच्चे नाबालिग हैं. सोमवार की रात इन बच्चों ने होम के निरीक्षक के साथ मार-पीट की एवं फरार हो गये. बच्चों की मारपीट से निरीक्षक समीर चौधरी घायल हो गये हैं. उनका इलाज सिलीगुड़ी जिला अस्पताल से कराया जा रहा है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात मौका मिलते ही बारीभासा स्थित निजी होम से ये बच्चे फरार हो गये. फरार बच्चों में से एक बाद में वापस लौट आया़ होम सूत्रों ने बताया कि 19 बच्चों में एक निकोलस तामांग की उम्र 19 साल है़ वही इस पूरी मुहिम की अगुवाई कर रहा है़. ऐसे कागजातों में निकोलस की उम्र 16 बतायी गयी है़ सूत्रों ने बताया कि तीन अप्रैल को निकोलस को एक गाड़ी चालक के साथ मारपीट करने की घटना में प्रधान नगर थाना पुलिस ने पकड़ा था.
इसके बाद पुलिस ने उसे होम भेज दिया था. इन 19 में से एक बच्चा वापस भी आया है. उसने बताया कि सोमवार की देर रात सबने भागने को कहा तो वो भी साथ हो गया. होम के निरीक्षक समीर चौधरी से मारपीट करने के बाद सभी फरार हुए. फरार 18 बच्चों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है. होम के संचालक तापस कर्मकार ने बताया कि 19 बच्चे फरार हुए थे. मंगलवार की सुबह एक बच्चा वापस आ गया है. फरार बच्चों का नेतृत्व कर रहा निकोलस काफी बदमाश है. 18 बच्चों के फरार होने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola