ममता के बयान की गोजमुमो ने की निंदा

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग. तृणमूल प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जान देंगे, प्राण देंगे परन्तु बंगाल का विभाजन नहीं होने देंगे संबंधी बयान की गोजमुमो ने कठोर शब्दों में निंदा की है. ममता ने यह बातें सोमवार को सोमवार को चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए सिलीगुड़ी में कही थी़ मोरचा के केन्द्रीय महासचिव रोशन […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग. तृणमूल प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जान देंगे, प्राण देंगे परन्तु बंगाल का विभाजन नहीं होने देंगे संबंधी बयान की गोजमुमो ने कठोर शब्दों में निंदा की है.

ममता ने यह बातें सोमवार को सोमवार को चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए सिलीगुड़ी में कही थी़ मोरचा के केन्द्रीय महासचिव रोशन गिरि ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि गोरखालैंड की मांग संवैधानिक है. पहाड़ पर लंबे अरसे से यह मांग की जा रही है़.

श्री गिरि ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का यह बयान गोरखाओं का अपमान है. मुख्यमंत्री एवं तृणमूल प्रमुख के इस बयान से देशभक्त गोरखाओं की भावनाएं आहत हुयी है. उन्होंने कहा कि देश में करीब डेढ़ करोड़ से अधिक गोरखा समुदाय के लोग रहते हैं. गोरखालैंड की मांग संवैधानिक है और यह पूरा भी होगा. श्री गिरि ने कहा कि हम भी जान देंगे, प्राण देंगे परंतु बंगाल से अलग राज्य गोरखालैंड का गठन करके रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola