भद्रेश्वर पालिका कर्मचारी को गोली मारी, घायल
हुगली : भद्रेश्वर नगरपालिका के कर्मचारी विश्वकर्मा कहार (42) को शनिवार दोपहर गोली मार दी गयी. वह सुभाष मैदान के निकट हिंदुस्तान पार्क के पास बैठे थे, तभी उन्हें किसी ने गोलियों से भून डाला. उनके शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगी हैं. खबर पाकर भद्रेश्वर थाना की पुलिस ने वहां पहुंच कर घायलावस्था […]
हुगली : भद्रेश्वर नगरपालिका के कर्मचारी विश्वकर्मा कहार (42) को शनिवार दोपहर गोली मार दी गयी. वह सुभाष मैदान के निकट हिंदुस्तान पार्क के पास बैठे थे, तभी उन्हें किसी ने गोलियों से भून डाला.
उनके शरीर के कई हिस्सों में गोलियां लगी हैं. खबर पाकर भद्रेश्वर थाना की पुलिस ने वहां पहुंच कर घायलावस्था में उन्हें तत्काल चंदननगर महकमा अस्पताल पहुचाया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें कोलकाता रेफ़र कर दिया गया. मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. वह भद्रेश्वर के तटिनी सीनेमा के निकट चालता घाट के रहनेवाले हैं. चुनाव से पहले हुई इस घटना से इलाके में तनाव है.
स्थानीय लोगों का कहना था कि वह पालिका में नाइट गार्ड का काम करते हैं. भद्रेश्वर थाने से संपर्क करने पर पुलिस ने बताया कि जख्मी व्यक्ति ने बयान दिया है कि वह उस समय वहां बैठा था, तभी छह-सात लोग मोटरसाइकिल से आये और गोली मार कर फरार हो गये. जख्मी व्यक्ति अपराध जगत से जुड़ा था. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










