कोलकाता से लापता हुई दो युवतियां दार्जिलिंग के एक होटल में बेहोश मिलीं

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग. कोलकता से लापता हुयी दो युवतियों को अचेत अवस्था में दार्जिलिंग के एक होटल से बरामद किया गया है़ दो दिन पहले कोलकाता के दमदम थाना अन्तर्गत बैरकपुर क्षेत्र की रहने वाली सुमी दास (20) और प्रीति मण्डल (19) लापता हुई थी़ दोनों के अभिभावकों ने दमदम थाने में गुमशुदा होने की प्राथमिकी भी […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग. कोलकता से लापता हुयी दो युवतियों को अचेत अवस्था में दार्जिलिंग के एक होटल से बरामद किया गया है़ दो दिन पहले कोलकाता के दमदम थाना अन्तर्गत बैरकपुर क्षेत्र की रहने वाली सुमी दास (20) और प्रीति मण्डल (19) लापता हुई थी़ दोनों के अभिभावकों ने दमदम थाने में गुमशुदा होने की प्राथमिकी भी दर्ज करायी है़.

दमदम पुलिस मामले की जांच कर रही थी़ इसीबीच, शाम शहर के एक होटल में दो युवती के अचेत अवस्था में पड़े रहने की खबर सदर थाना को मिली़ सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची़ दोनों को उपचार के लिये सदर अस्पताल में पहुंचाया़ बाद मे तबीयत बिकड़ने पर दोनों को सिलीगुड़ी स्थित उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया़.

मार्ग नामक एक समाजिक संस्था के सहयोग से इन दोनों युवती को उपचार के सिलीगुड़ी भेजा गया है़ इसके साथ ही इस घटना की जानकारी सदर पुलिस ने दमदम पुलिस को भी दे दी है़ सदर थाना प्रभारी सौम्यजीत राय ने बताया कि दोनों के अभिभावकों को भी इस बात की खबर दे दी गयी है़ दोनों युवतियां क्यों और कैसे दार्जिलिंग पहुंची,पुलिस इसकी जांच कर रही है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola