छीटमहल से आये नागरिकों की वोटरलिस्ट जारी की गयी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. बांग्लादेश स्थित भारतीय छीटमहल से कूचबिहार आये भारतीय नागरिकों की वोटर लिस्ट सोमवार को प्रकाशित हो गयी. इससे पूर्व रविवार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के विशेष दल ने जलपाईगुड़ी सर्किट हाउस में पुलिस व प्रशासन के साथ बैठक की. आयोग के विशेष दल का नेतृत्व चीफ इलेक्टोरल […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. बांग्लादेश स्थित भारतीय छीटमहल से कूचबिहार आये भारतीय नागरिकों की वोटर लिस्ट सोमवार को प्रकाशित हो गयी. इससे पूर्व रविवार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के विशेष दल ने जलपाईगुड़ी सर्किट हाउस में पुलिस व प्रशासन के साथ बैठक की.
आयोग के विशेष दल का नेतृत्व चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर डॉ चंद्र भूषण कुमार कर रहे हैं. डॉ कुमार रविवार को कूचबिहार का दौरा करने के बाद आयोग के पांच सदस्यीय दल के साथ जलपाईगुड़ी पहुंचे. उन्होंने जलपाईगुड़ी की जिला अधिकारी पृथा सरकार, पुलिस अधीक्षक आकाश माघेरिया, सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा और कई अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.
बैठक के बाद डॉ कुमार ने बताया कि वह जिले-जिले का दौरा करके जमीनी हालात का जायजा ले रहे हैं. उनका लक्ष्य बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण मतदान कराना है. उनका खास जोर चुनाव में पारदर्शिता पर पर होगा.
कूचबिहार के जिला अधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी पी उलगनाथन ने बताया कि भारतीय छीटमहल के जिन नागरिकों ने भारत की नागरिकता ली है और अभी शिविरों में रह रहे हैं, उनमें मतदाताओं की संख्या लगभग साढ़े दस हजार है. सोमवार को इन मतदाताओं की वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी. उन्होंने कहा कि यह एक तरीके से प्राथिमक वोटर लिस्ट है, जिसमें बाद में नाम जोड़े और हटाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










