इंगलिशबाजार पुलिस ने पत्नी को जलाकर मारनेवाले दामाद को किया गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा: अपनी पत्नी को जलाकर मारनेवाले दामाद को उसके ससुरालवालों ने धर दबोचा. वह जली हुई पत्नी को मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भाग रहा था. आरोपी का दामाद का घर दक्षिण दिनाजपुर जिले में है. गुरुवार की रात को मृतका के परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में दबोच लिया और इंगलिशबाजार पुलिस के हवाले कर […]
विज्ञापन
मालदा: अपनी पत्नी को जलाकर मारनेवाले दामाद को उसके ससुरालवालों ने धर दबोचा. वह जली हुई पत्नी को मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भाग रहा था. आरोपी का दामाद का घर दक्षिण दिनाजपुर जिले में है. गुरुवार की रात को मृतका के परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में दबोच लिया और इंगलिशबाजार पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस ने बताया कि मृत गृहवधू का नाम जुथिका दास (23) है. उसका मायका दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर में है. चार साल पहले उसकी शादी गंगारामपुर के रहनेवाले उत्तम दास के साथ हुई थी. मालदा पुलिस के पास की गयी शिकायत में मृतका की मां दीप्ति दास ने बताया कि दामाद उत्तम दास का एक पड़ोसी महिला के साथ अवैध संबंध बन गया था. मेरी बेटी ने इसका विरोध किया. इसी कारण गुरुवार की रात को दामाद ने जुथिका को जलाकर मार दिया. इस घटना को उनकी चार साल की बेटी नंदिनी ने देख लिया. दामाद बाद में जुथिका को जली हुई अवस्था में मेडिकल कॉलेज लेकर आया.
मोहल्ले के पड़ोसियों से ससुरालवालों को खबर मिली कि उनकी बेटी को जलाकर मार दिया गया है. इसके बाद ससुरालवाले भागकर मालदा पहुंचे. यहीं पर दामाद उनके हत्थे चढ़ गया. इंगलिशबाजार पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद मामला दक्षिण दिनाजपुर पुलिस के पास भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










