तृणमूल पार्षदों के हंगामे की योजना ‘सुपर फ्लॉप’
सिलीगुड़ी:विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिलीगुड़ी नगर निगम में वाम बोर्ड द्वारा चलती वर्ष के आगामी तीन महीने (01 अप्रैल-30 जून) का लेखानुदान मांग (वोट ऑन एकाउंट) पेश किया. इस दौरान तृणमूल पार्षदों के हंगामे की योजना ‘सुपर फ्लॉप’ हो गयी़ कम समय तक बैठक चलने के कारण वह कोइ हंगामा ही नहीं कर सके़ […]
मीटिंग के दौरान चेयरमैन दिलीप सिंह की अनुमति पर मेयर अशोक भट्टाचार्य ने आगामी तीन महीने के आय-व्यय का हिसाब पेश किया. श्री भट्टाचार्य ने बताया कि आगामी तीन महीने में विभिन्न स्रोतों से निगम को करीब 44.43 करोड़ रूपये की आय होगी. वहीं, करीब 32.71 करोड़ रूपये खर्च होंगे. निगम की आय में करीब 12 करोड़ रूपये की बढ़ोत्तरी होगी. 15 मिनट तक चली मीटिंग के बाद प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए श्री भट्टाचार्य ने विरोधियों की जमकर खिंचाई की और नगरपालिका कानून का पाठ पढ़ने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि तृकां के पार्षद जनता को भ्रमित कर रहे हैं और बार-बार बेवजह के हंगामें खड़े कर विकास की रफ्तार में रोड़ा खड़ा कर रहे हैं. श्री भट्टाचार्य ने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि पहले नगरपालिका कानून का पाठ पढ़ें, तब मीडिया में बयानबाजी करें. उन्होंने कहा कि नगरपालिका कानून के धारा 69 में साफ उल्लेख है कि मेयर या चेयरपर्सन को किसी भी चुनाव में उम्मीदवारी के लिए आधिकारिक रूप से नामांकन परचा भरने से पहले लेखानुदान मांग पेश करने का अधिकार है. श्री भट्टाचार्य ने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्टिंग ऑपरेशन में ममता राज के काले चिट्ठों का सनसनीखेज खुलासे के बाद से ही उनके नुमांइदों का दिमाग खराब हो गया है. उन्होंने कहा कि निगम में विरोधी टीम के सभी खिलाड़ी बेहतर हैं, लेकिन कोच सही नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










