सिलीगुड़ीः करोड़ों के माल का किया घपला
सिलीगुड़ी. करोड़ों रूपये का माल घपला करने के आरोप में सिलीगुड़ी के दो इलेक्ट्रिक कारोबारी आठ महीने की आंख-मिचौली के बाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गये. 3.5 करोड़ रूपये के एलइडी बल्व की धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम ने सिलीगुड़ी पुलिस के सहयोग से सेवक रोड के पानीटंकी मोड़ […]
दिनेश पंजाबीपाड़ा निवासी महावीर प्रसाद अग्रवाल का लड़का है और उसकी पानीटंकी मोड़ पर रामकृष्ण बिल्डिंग मार्केट काम्पलेक्स में इलेक्ट्रिक की दुकान है. वहीं, राजेश सेवक रोड के तीन माइल स्थित सोना पेट्रोल पंप के नजदीक का रहनेवाला है और प्रकाश पेड़िवाल का लड़का है.
पुलिस ने बुधवार को दोनों कारोबारियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में एडिसनल चीफ जुडिसियल मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) प्रभारी निलांजन मौलिक के सामने पेश किया. जहां मजिस्ट्रेट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस दोनों कारोबारियों को लेकर आज ही दिल्ली रवाना हो गयी. वहीं, दोनों कारोबारियों की गिरफ्तारी के बाद से ही सिलीगुड़ी के कारोबारियों में हलचल है. पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में शहर के नामी कारोबारियों व उद्योगपतियों का जमघट लगा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










