सिलीगुड़ी में ‘दीदी’ ने फूंका चुनावी शंख
सिलीगुड़ी. बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ‘दीदी’ ने सिलीगुड़ी में चुनावी शंखनाद फूंका. उत्तर बंगाल में पांच दिनों के चुनावी सफर के पहले दिन सोमवार को सिलीगुड़ी महकमा क्षेत्र के घोषपुकुर के बिजलीमनी फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला. इस […]
सुश्री बनर्जी ने केवल वाम मोरचा ही नहीं बल्की कांग्रेस, भाजपा एवं अन्य उन सभी क्षेत्रीय पार्टी को जमकर लताड़ा़ उन्होंने कहा कि वाम शासन में कांग्रेस नेताओं की हत्या पार्टी भूल सकती है लेकिन बंगाल की जनता नहीं. सिलीगुड़ी में कांग्रेस नेता उदय चक्रवर्ती की हत्या और उनका बलिदान वाम शासन की ही देन है. उन्होंने दक्षिण बंगाल के नंदीग्राम में हिंसक संग्राम को वाम शासन का काला दिन करार दिया. उन्होंने कहा कि तृकां 14 मार्च को कभी नहीं भूल सकती. 14 मार्च को तृकां प्रत्येक वर्ष नंदीग्राम शहीद दिवस के रूप में मनाते आ रही है और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी देती है. उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में केवल उत्तर बंगाल का नहीं, बल्कि पूरे बंगाल का जो विकास हुआ है यह विकास वाम शासन के 34 वर्षों में भी नहीं हुआ.
दीदी ने कहा कि वाम शासन में एक-एक कर कल-कारखाने बंद हुए. उद्योगपतियों ही नहीं बल्कि मजदूर-युवाओं का बंगाल से पलायन हुआ. बेरोजगारी बढ़ी. शिक्षा का मंदिरों को खूनसे सींचा गया. जबकि मां-माटी-मानुष की सरकार में बंद कल-कारखानों वापस खोला गया, बंगाल में निवेश बढ़ा. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों, बड़े-बड़े बिजनेसमैनों का बंगाल में भरोसा बढ़ा. भरोसा बढ़ा गरीब व आम जनता का. बंगाल में रोजगार के अवसर भी बढ़े और पलायन भी काफी हद तक कम हुआ. चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए दीदी ने कहा कि मां-माटी-मानुष की सरकार में बंगाल का चहुमुखी विकास हुआ और भी विकास करना है.
विश्व पटल पर बंगाल की गरिमा वह ही लौटा सकती है. उन्होंने जनसभा के दौरान सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से युवा उम्मीदवार व फुटबॉलर बाइचुंग भुटिया, डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा से उम्मीदवार गौतम देव, फांसीदेवा से कारलोस लाकरा व माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से अमर सिन्हा को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










