सिलीगुड़ी की चार उद्यमी महिलाएं होंगी सम्मानित
सिलीगुड़ी. कनफेडेरेशन ऑफ वूमेन इंटरप्रेनर्स ऑफ इंडिया (सीओडब्ल्यूई) नामक महिला उद्यमी संस्था आगामी आठ मार्च को स्थानीय डागापुर स्थित ज्ञान ज्योति कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रही है. यह कहना है संस्था की प्रमुख रितु मुंधड़ा का. वह बुधवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रही […]
वह बुधवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रही थी. उन्होंने बताया कि इस मौके पर संस्था ने सिलीगुड़ी की चार साहसी और उद्यमी महिलाओं को सम्मानित करने का फैसला लिया है.
संस्था की रजनी कर्माकर ने बताया कि अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल कर रही इन उद्यमी महिलाओं में दिव्यांग बच्चों के लिए कार्यरत स्कूल प्रेरणा की संस्थापक रीता सेनगुप्त, बुटीक में मिशाल कायम कर रही रेणु नांगिया व शिक्षा, रेस्तरां व कुकिंग क्षेत्र में नाम कमा चुकी पायल मित्तल अग्रवाल एवं उमा माहेश्वरी का नाम शामिल है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










