नौकाघाटः ड्राइवर ने मारी झपकी, पलटा ट्रक
सिलीगुड़ी. चलती ट्रक के दौरान ड्राइवर ने झपकी मारी और 10 चक्का ट्रक (डब्ल्यूबी-57ए/ 0014) पलट गया. हादसे के बाद ड्राइवर जख्मी हालत में ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया. वहीं खलासी के दायें हाथ में गंभीर चोट पहुंची है. हादसा सिलीगुड़ी से सटे नौकाघाट मोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात को करीब 12 […]
जख्मी खलासी साजाई शेख ने बताया कि वह और फरार ड्राइवर मोहम्मद रहादत दोनों ही मुर्शिदाबाद के रहनेवाले हैं. ट्रक का मालिक भी मुर्शिदाबाद का रहनेवाला है. असम में माल उतार कर कल ट्रक लेकर वापस मुर्शिदाबाद लौट रहे थे.
ट्रक तेज रफ्तार में थी़ अचानक ड्राइवर को झपकी आ गयी. देखते-ही-देखते ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर से टकरा कर पलट गया. ट्रक का सामने का दोनों चक्का भी खुल कर दूर जा गिरा. हालांकि इस हादसे में अन्य कोई भी हताहत नहीं हुआ. एनजेपी चौकी की पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










