मंत्री ने किया जर्नलिस्ट क्लब के नये भवन का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. मुख्यमंत्री (सीएम) ममता बनर्जी की पहल पर सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) द्वारा कावाखाली के न्यू टाउनशीप में सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब को पांच कट्टा जमीन दी गयी है़ यहां नये भवन के निर्माण का एक समारोह के दौरान उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने शिलान्यास किया. समारोह को संबोधित करते हुए श्री देव ने […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. मुख्यमंत्री (सीएम) ममता बनर्जी की पहल पर सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) द्वारा कावाखाली के न्यू टाउनशीप में सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब को पांच कट्टा जमीन दी गयी है़ यहां नये भवन के निर्माण का एक समारोह के दौरान उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने शिलान्यास किया. समारोह को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा कि एक वर्ष पहले ही सरस्वती पूजा के दौरान दीदी सिलीगुड़ी दौरे के समय कंचनजंघा स्टेडियम स्थित जर्नलिस्ट क्लब में गयी थी. काफी छोटा घर देखकर दीदी ने जल्द क्लब को जमीन देकर नया भवन बनवाने का निर्देश दिया था़ काफी सरकारी जमीन तलाशने के बाद एसजेडीए ने कावाखाली में रिपोर्टरों एवं फोटोग्राफरों के लिए उपयुक्त जमीन मुहैया करा दी है.

श्री देव ने कहा कि नये भवन के निर्माण हेतु दीदी ने क्लब को 20 लाख रूपये का आर्थिक अनुदान भी दिया है. उन्होंने अपनी तरफ से भी हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस सहयोग के लिए क्लब के अध्यक्ष प्रमोद गिरि ने जहां सीएम एवं एसजेडीए को धन्यवाद दिया वहीं, गौतम देव का शुक्रिया अदा किया. क्लब के महासचिव अंशुमान चक्रवर्ती ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों, कस्बों व गांवों से विभिन्न कार्यों से सिलीगुड़ी आनेवाले मीडिया कर्मियों को यहां ठहरने, खाने-पीने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. श्री चक्रवर्ती ने समारोह के दौरान एलान करते हुए कहा कि क्लब के नये भवन के निर्माण के बाद ऐसे मीडिया कर्मियों के लिए यहां समुचित सुविधा रहेगी.

इस मौके पर मौजूद बतौर अतिथि समाजसेवी आनंद मित्तल व निरंजन मित्तल ने भी क्लब के नये भवन के निर्माण में सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर एसजेडीए की सीइओ आर विमला, तणमूल के दार्जिलिंग जिलाध्यक्ष रंजन सरकार उर्फ राणा, पर्यटन उद्योग से जुड़े संस्था एथवा के प्रमुख साम्राट सान्याल व अन्य विशिष्ठ व्यक्ति मौजूद थे. समारोह का कुशल संचालन सव्यसाची भट्टाचार्य ने किया. समारोह के दौरान क्लब के उपाध्यक्ष बैजू अग्रवाल,कोषाध्यक्ष कुंदन येलमो, दीपदेंदु दत्त, इरफान-ए-आजम, कुहेली सरकार समेत अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola