पासपोर्ट सेवा केंद्र बनाने को लेकर अड़चन खत्म
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में पासपोर्ट सेवा केंद्र बनाने को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के बीच सहमति बन गयी है. केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल विहार में भवन निर्माण व साज-सज्जा की जिम्मेदारी सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण(एसजेडीए) को दी गयी है. अब एसजेडीए जितनी जल्दी कार्यालय बनाकर देगी, उतनी ही जल्दी सिलीगुड़ी में पासपोर्ट सेवा केंद्र […]
पिछले बुधवार को निर्देश मिलने के साथ ही एसजेडीए ने कार्य के लिये टेंडर भी जारी कर दिया है़ इसी बीच विधानसभा चुनाव आ जाने की वजह से इस काम में अड़ंगा लगने की संभावना है. मंत्री गौतम देव का कहना है कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने पर जनहित के लिये कार्य को जारी रखने का अनुरोध चुनाव आयोग से किया जायेगा.
यहां गौरतलब है कि हिमाचल विहार में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की बात उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव पिछले वर्ष से करते आ रहे हैं. पिछले वर्ष दुर्गापूजा से पहले पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का मंत्री ने दावा भी किया था़ अब गुरूवार को उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग पासपोर्ट सेवा केंद्र का काम आदर्श चुनावी आचार संहिता के दौरान भी जारी रहने दिया तो जून माह तक कार्य समाप्त हो जाएगा़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










