तृणमूल नेता के साथ मारपीट के बाद तनाव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रायगंज : इसलामपुर पंचायत समिति के सदस्य तृणमूल कांग्रेस के श्यामल कारक के साथ मारपीट की घटना के बाद इसलामपुर महकमा के रामगंज में तनाव का माहौल कायम है़ मारपीट का आरोप माकपा समर्थकों पर लगा है़ यहां उल्लेखनीय है कि डिजीटल राशन कार्ड बांटने को लेकर मंगलवार को मारपीट की यह घटना घटी थी़ […]
विज्ञापन
रायगंज : इसलामपुर पंचायत समिति के सदस्य तृणमूल कांग्रेस के श्यामल कारक के साथ मारपीट की घटना के बाद इसलामपुर महकमा के रामगंज में तनाव का माहौल कायम है़ मारपीट का आरोप माकपा समर्थकों पर लगा है़ यहां उल्लेखनीय है कि डिजीटल राशन कार्ड बांटने को लेकर मंगलवार को मारपीट की यह घटना घटी थी़ प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री कारक राशन कार्ड बांटने के लिए रामगंज के बसाकपाड़ा गये हुए थे़ इसी दौरान वहां गड़बड़ी फैल गयी़
श्री कारक का आरोप है कि माकपा के लोगों ने यह गड़बड़ी की और उनके साथ मारपीट की गयी़ उन्हें रात को रामगंज प्राथमिक अस्पताल में भरती कराया गया़ बुधवार को उनकी स्थिति अच्छी है और वह अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घर आ गए़ इसबीच,जहां उनके साथ मारपीट की गयी,वहां अभी तनाव है और उस स्थान पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है़
इतना ही नहीं मारपीट की इस घटना का असर पूरे रामगंज पर पड़ा है़ कइ इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुयी है़ इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है़ तृणमूल कांग्रेस ने मारपीट के आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










