लंबी छुट्टी के बाद मंत्री गौतम देव ने संभाला दफ्तर
सिलीगुड़ी. लंबी छुट्टी के बाद कोलकाता से लौटकर उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने सोमवार को अपना दफ्तर संभाला. सिलीगुड़ी के मल्लागुड़ी स्थित उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय के विवेकानंद भवन में अपने दफ्तर में मंत्री पूर्व निर्धारित समय के तहत ठीक 12 बजे पहुंचे और दो महीने के काम-काज का जायजा लिया. इस दौरान […]
बैठक के दौरान मंत्री ने दो महीने के दौरान हुए विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा लिया और विभिन्न योजनाओं को लेकर भावी रूपरेखा का खाका तैयार किया. साथ ही मंत्री ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिये. दो घंटे की इस लंबी बैठक के बावजूद सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर व सचिव ने मंत्री के सामने हाजरी नहीं लगायी. मंगलवार को मंत्री सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति एवं फूलबाड़ी स्थित मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, वन विभाग, सिंचाई, खाद्य दफ्तर एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस समीक्षा बैठक में मंत्री उत्तर बंगाल के सातों जिलों के अधिकारियों की क्लास लेंगे. विदित हो कि मंत्री गौतम देव दो महीने से ह्रदय रोग से पीड़ित थे. नवंबर महीने में गुड़गांव के एक अस्पताल में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी और ऑपरेशन के बाद कोलकाता के अपने फ्लैट में आराम फरमा कर रविवार को ही सिलीगुड़ी लौटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










