गोजमुमो को लगा तगड़ा झटका
सिलीगुड़ी. आने वाले विधानसभा चुनाव में पहाड़ की राजनीति में एक नया समीकरण बनते दिख रहा है. चुनाव के पहले किसी भी राजनीतिक दल को अपने सदस्यों को बनाये रखने के साथ ही सदस्यों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता होती है़ ऐसी परिस्थिति में विमल गुरूंग के नेतृत्व वाली गोजमुमो को झटका लगना शुरू हो […]
इन 16 लोगों में दो विमल प्रधान एवं प्रवीण सिंह गोजमुमो के केंद्रीय कमिटी के सदस्य हैं. विमल प्रधान का कहना है कि गोजमुमो अब अपने मुख्य मकसद से भटक गयी है. श्री प्रधान ने कहा कि इस विषय पर 29 दिसंबर को विमल गुरूंग के साथ एक बैठक की गयी थी़ जिसमें पहाड़ के साथ तराई व डुवार्स में भी विकास कार्य की गति को बढ़ाने की मांग की गयी़ इस मामले में गोजमुमो सुप्रीमो की ओर से साकारात्मक संकेत ना मिलने की वजह उन लोंगो ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. विमल प्रधान ने बताया कि तराई-डुवार्स के 396 मौजों को जीटीए में शामिल करने की भी मांग उठायी गयी थी लेकिन आज इन मौजों को जीटीए में शामिल नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










