20 को चुनावी बिगुल फूंकेगी दार्जिलिंग तृणमूल
दार्जिलिंग. दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के महासचिव एनबी खवास ने कहा है कि 20 जनवरी को मिरिक में उनका पार्टी अधिवेशन होने वाला है, जहां से हिल तृणमूल कांग्रेस चुनावी बिगूल फूंकेगी. स्थानीय जज बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए श्री खवास ने कहा कि अधिवेशन मिरिक के आले खेल […]
दार्जिलिंग. दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के महासचिव एनबी खवास ने कहा है कि 20 जनवरी को मिरिक में उनका पार्टी अधिवेशन होने वाला है, जहां से हिल तृणमूल कांग्रेस चुनावी बिगूल फूंकेगी. स्थानीय जज बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए श्री खवास ने कहा कि अधिवेशन मिरिक के आले खेल मैदान में होगा.
इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए सर्वभारतीय तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद अभिषेक बनर्जी विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे. इनके अलावा तृणमूल महासचिव एवं राज्य के मंत्री अरूप विश्वास, उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं तृणमूल के वरिष्ठ नेता बाइचुंग भुटिया आदि उपस्थित रहेंगे. श्री खवास ने कहा कि पहाड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है. यहां पर पार्टी का चुनावी मुद्दा क्या होगी, इस सवाल के जवाब में श्री खवास ने कहा कि पहाड़ पर विकास करना ही पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा होगा.
श्री खवास ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां पहाड़ पर सड़क निर्माण और बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों के निर्माण को ही विकास मानती हैं, लेकिन इस तरह का विकास स्थायी नहीं है. अगर विकास करना ही है, तो पहाड़ को प्रशासनिक विकास व्यवस्था से जोड़ना होगा. जैसे कि हमारी पार्टी ने कालिम्पोंग को अलग जिला बनाया. मिरिक को महकमा बनाया. पहाड़ पर कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पार्टी विकास का काम कर रही है. श्री खवास ने कहा कि 20 जनवरी को मिरिक अधिवेशन में करीब 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना है. इसमें पूर्व इंडियन आइडल अमित पाल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










