हक की जंग: आंदोलन का किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी: डंकन्स ग्रुप के मालिक जीपी गोयनका के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के लिए कांग्रेस विधायक जोसफ मुंडा जलपाईगुड़ी के मटेली थाना पहुंचे. इस मौके पर भारी संख्या में नागेश्वरी चाय बागान के श्रमिक भी उपस्थित थे. जोसफ मुंडा ने आरोप लगाया है कि जीपी गोयनका के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इंकार […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: डंकन्स ग्रुप के मालिक जीपी गोयनका के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के लिए कांग्रेस विधायक जोसफ मुंडा जलपाईगुड़ी के मटेली थाना पहुंचे. इस मौके पर भारी संख्या में नागेश्वरी चाय बागान के श्रमिक भी उपस्थित थे. जोसफ मुंडा ने आरोप लगाया है कि जीपी गोयनका के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि बागान श्रमिकों तथा नेताओं को लेकर वह मटेली थाना गये थे. डंकन्स ग्रुप के मालिकों ने चाय श्रमिकों के वेतन, पीएफ, ग्रेच्युटी आदि का भुगतान नहीं किया है. यह एक दंडनीय अपराध है.

इसी को लेकर वह डंकन्स के मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के लिए थाने गये थे. यहां उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल से डंकन्स समूह के 14 चाय बागान या तो बंद हैं अथवा इनकी स्थिति खस्ताहाल है. इसके अलावा इसी कंपनी का एक और चाय बागान 12 जनवरी से बंद हो गया है. नागेश्वरी चाय बागान को 12 जनवरी की सुबह बंद करने की घोषणा की गई और उसी दिन बागान प्रबंधन ने इसको फिर से खोलने का भी ऐलान कर दिया था. बागान के सुपरीटेंडेंट मैनेजर पीसी कपूर ने बागान को बंद करने और बाद में फिर खोलने की घोषणा की थी. बागान खोले जाने की घोषणा के बाद ही यह बंद पड़ा है. बुधवार को श्रमिक यहां काम करने गये थे. बागान को बंद देखकर इन लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी शुरू किया.

इस बीच, बृहस्पतिवार को विधायक जोसफ मुंडा के साथ माकपा के भी कई श्रमिक नेता थाना गये थे. शिकायत दर्ज नहीं किये जाने के बाद यह सभी लोग भड़के हुए हैं. जोसफ मुंडा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सारधा कंपनी के मालिक सुदीप्त सेन के खिलाफ विभिन्न थानों में कई शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं.

इन शिकायतों के आधार पर उसकी गिरफ्तारी भी हुई है. डंकन्स ग्रुप के मालिक श्रमिकों के करोड़ों रुपये डकार गये हैं, फिर इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत क्यों दर्ज नहीं होगी. उसके बाद जोसफ मुंडा लौट कर वापस चले गये और बाद में उन्होंने श्रमिक यूनियन नेताओं के साथ एक बैठक की. इस बैठक में डंकन्स कंपनी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया गया है. आज जोसफ मुंडा के साथ एनयूपीडब्ल्यू नेता मानिकशील, टीबीएमयू नेता गुहा मंडल, तृणमूल नेता राजेन लोहार आदि भी थे. इन लोगों ने कहा कि घोषणा किये जाने के बाद भी डंकन्स के मालिक चाय बागान नहीं खोल रहे हैं. आने वाले दिनों में वह लोग बड़ा आंदोलन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola