एक लाख की लकड़ी जब्त, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. बैकुंठपुर रेंज के सालूगाड़ा डिवीजन के वन अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया और एक लाख रुपये से अधिक की लकड़ी जब्त की. गिरफ्तार आरोपी को रविवार को सिलीगुड़ी की विशेष अदालत में पेश किया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस लकड़ी तस्करी की खबर वन […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. बैकुंठपुर रेंज के सालूगाड़ा डिवीजन के वन अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया और एक लाख रुपये से अधिक की लकड़ी जब्त की. गिरफ्तार आरोपी को रविवार को सिलीगुड़ी की विशेष अदालत में पेश किया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस लकड़ी तस्करी की खबर वन विभाग को पहले से थी.

इसीलिए वन अधिकारी मार्ग पर पहले से ही घात लगाये बैठे हुए थे. शनिवार की देर रात साल लकड़ी के 86 बटान लदी एक टाटा एस गाड़ी (नंबर- डब्लू बी 76‍/ ए 0725) सिलीगुड़ी से रांगापानी के रास्ते फांसीदेवा की ओर जा रही थी. तभी रांगापानी रेल गेट पर घात लगाये बैठे वन अधिकारियों ने गाड़ी को खदेड़ कर पकड़ लिया.

वन अधिकारी प्रदीप कर चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किये गये तस्कर का नाम राजू चौधरी है. गाड़ी में उसके अलावा कोई और मौजूद नहीं था. उन्होंने बताया कि जब्त की गयी लकड़ी की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola