24 दिनों के बाद तेल टैंकर चालक की मिली लाश
सिलीगुड़ी. 24 दिनों के बाद एक तेल टैंकर के चालक की लाश फूलबाड़ी कैनल के फाटक के पास तीस्ता नदी से बरामद हुइ. मृत चालक रवींद्र दास उर्फ रवि (50) सिलीगुड़ी का घर 40 नंबर वार्ड के एकटियाशाल में है. शनिवार की सुबह करीब नौ बजे स्थानीय ग्रामीणों ने कैनल के एक फाटक के पास […]
खबर फैलते ही लोगों का हुजूम भी कैनल के ब्रीज पर उमड़ पड़ा. लेकिन फाटक के पास पहुंचकर नदी से लाश निकालने का साहस किसी में नहीं था. सुबह से दोपहर तक पुलिस मूक दर्शक बनी खड़ी रही. लेकिन लाश को नदी से बाहर निकालने के लिए किसी तरह की हरकत करती नजर नहीं आयी. खबर पाकर मौके पर पहुंचे बागडोगरा के गोसांईपुर निवासी व पेशे से ऑटो चालक कशमेरा ने साहस दिखाया. दोपहर करीब 1.30 बजे एक नौका पर सवार होकर नदी में कू और पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लाश को नदी से बाहर निकाला. फांसीदेवा थाना की पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में कर लिया. इंस्पेक्टर के फोनिंग ने बताया कि मृतक के परिजनों ने लाश की शिनाख्त की है. रविवार को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










