बकरे के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग, मालिक पहुंचा थाने
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: एक बकरे की सुरक्षा की मांग को लेकर बकरा मालिक थाना पहुंच गया़ उसने बकरे की पुलिस सुरक्षा की मांग की है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार पेशे से कसाइ अरविंद नगर का रहने वाला बप्पा सरकार ने सुरक्षा की यह गुहार लगाइ है़ उसे अबतक किसी बात की परेशानी नहीं थी़ लेकिन अब उसे […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: एक बकरे की सुरक्षा की मांग को लेकर बकरा मालिक थाना पहुंच गया़ उसने बकरे की पुलिस सुरक्षा की मांग की है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार पेशे से कसाइ अरविंद नगर का रहने वाला बप्पा सरकार ने सुरक्षा की यह गुहार लगाइ है़ उसे अबतक किसी बात की परेशानी नहीं थी़ लेकिन अब उसे बकरे के चोरी हो जाने की आशंका सता रही है़ उसके इस चिंता का कारण भी है़ हाल ही में एक अन्य कसाइ मुन्ना के बकरे की चोरी हो गयी है़ काफी खोजने के बाद भी बकरा नहीं मिला है़ एक दिन मुन्ना ने बकरी चोर समझ कर एक ब्यक्ति को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की़ कहते हैं कि उस चोर ने बकरे के बप्पा के घर में होने की बात मुन्ना को कह दी़ उसके बाद से ही इस विवाद ने जोर पकड़ लिया है़ उसके बाद से मुन्ना लगातार बप्पा के घर जाकर अपने बकरे की मांग कर रहा है़ बकरा नहीं लौटाने की स्थिति में उसने बप्पा के बकरे को काट कर मांस बेच देने की धमकी दी है़ उसके बाद ही वह अपने बकरे को लेकर थाने पहुंच गया और पुलिस से सुरक्षा की मांग की़ इस तरह की फरियाद को देखकर जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने के पुलिस वाले भी परेशान हैं.
पुलिस ने दोनों को बुलाकर समझाया और आपस में विवाद खत्म करने की हिदायत दी़ दोनों में से कोइ भी पुलिस की बात मानने के लिए तैयार नहीं है़ बप्पा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मामले की अनदेखी कर रही है़ पुलिस के पास जाकर भी कोइ लाभ नहीं हुआ और मुन्ना बार बार उसके बकरे को काटकर बेच देने की धमकी दे रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










