बरसे:सांसद अहलूवालिया ने कहा आखिर ममता ने कबूली एबीवीपी की बात, कहा शिक्षा का मंदिर हो रहा रक्तरंजित
सिलीगुड़ी: आखिर ममता बनर्जी ने कबूली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) की बात ‘शिक्षा का मंदिर हो रहा रक्तरंजित.’ यह कहना है दार्जिलिंग से लोकसभा के भाजपा सांसद एसएस अहलूवालिया का. वह बुधवार को सिलीगुड़ी में आयोजित एवीबीपी के 33वें राज्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. शहर के सेवक रोड स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी […]
शहर के सेवक रोड स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी भवन में आयोजित इस सम्मेलन को संबोaधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो बात पिछले चार-पांच सालों से एवीबीपी करती आ रही थी उसे आखिरकार बंगाल की मुख्यमंत्री ने मान ली. देर से ही सही लेकिन ममता ने कबूल किया कि बंगाल के कॉलेजों में हिंसक राजनीति बढ़ी है और इसे आगे बढ़ने नहीं दी जायेगी. मंगलवार को उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में एक जनसभा के दौरान ममता ने यह बात कबूल की थी और भरी जनसभा में इस मुद्दे पर लंबा भाषण भी दिया था. अहलूवालिया ने छात्र संगठन तणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर में हिंसक राजनीति और बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा की बीते छात्र संघ चुनाव के दौरान टीएमसीपी के कथित दबंगों ने कॉलेजों में जिस तरह खून-खराबा मचाया था आगामी छात्र संघ चुनाव में टीएमसीपी की यह गुंडागर्दी एवीबीपी नहीं चलने देगी. संगठन के समर्थक कड़ा मुकाबला करेंगे. अहलूवालिया ने कहा कि बंगाल में भी अब एवीबीपी की ताकत में काफी इजाफा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










