नहीं थम रही तृणमूल में गुटबाजी
सिलीगुड़ी. तणमूल कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. तणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के बार-बार चेतावनी देने के बावजूद पार्टी में गुटबाजी चरम पर है. इस बार ममता बनर्जी के सिलीगुड़ी दौरे के दौरान जिला नेतृत्व पर गाज गिर सकती है. इसके लिए तणमूल के चार ब्लॉक कमेटी के नेताओं ने जिला […]
इसके लिए तणमूल के चार ब्लॉक कमेटी के नेताओं ने जिला कमेटी के शीर्ष नेताओं को पार्टी सुप्रीमो के सामने घेरने की तैयारी कर ली है. इसके मद्देनजर सिलीगुड़ी महकमा क्षेत्र के बोगडागरा में रविवार की देर शाम को ब्लॉक नेताओं की एक गुप्त मीटिंग भी हुई. मीटिंग में युवा मामलों के मंत्री एवं पार्टी में जिला पर्यवेक्षक अरूप विश्वास के अलावा जिला नेतृत्व के अन्य कई शीर्ष नेताओं को लेकर चरचा की गयी़ मंगलवार को सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होनेवाली मीटिंग में जिला नेतृत्व को घेरने का खाका तैयार कर लिया गया.
तणमूल के बागडोगरा ब्लॉक कमेटी के एक शीर्ष नेता ने बताया कि बीते गुरूवार को जिला पर्यवेक्षक दार्जिलिंग जिला (समतल) कमेटी के नौ सदस्यों को लेकर सिलीगुड़ी में एक मीटिंग कर रहे थे. उस दौरान पार्टी के भले के लिए कई मुद्दों पर बात करने के लिए ब्लॉक स्तर के नेता अरूप विश्वास से मुलाकात करने जिला मुख्यालय पहुंचे. लेकिन श्री विश्वास ने उनसे बात नहीं की और चले जाने के लिए कहा़ दूसरी ओर इन आरोपों के मद्देनजर ममता का सामना करने के लिए जिला नेतृत्व भी पूरी तरह तैयार है. इसके लिए रविवार की शाम को ही जिला कमेटी के अध्यक्ष रंजन सरकार ने भी कमेटी के नौ सदस्यों के साथ पार्टी कार्यालय में मीटिंग की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










