हर्क बहादुर पर बरसे विमल गुरुंग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : नयी दिल्ली से दार्जिलिंग लौटते ही गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरुंग ने अपने बागी नेता हर्क बहादुर छेत्री पर जमकर हमला बोला. उन्होंने हर्क बहादुर को गोजमुमो का विभीषण करार दिया. गुरुंग शनिवार को दिन के करीब दो बजे नयी दिल्ली से बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचे. हवाई अड्डे पर गोजमुमो समर्थकों ने उनका […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : नयी दिल्ली से दार्जिलिंग लौटते ही गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरुंग ने अपने बागी नेता हर्क बहादुर छेत्री पर जमकर हमला बोला. उन्होंने हर्क बहादुर को गोजमुमो का विभीषण करार दिया. गुरुंग शनिवार को दिन के करीब दो बजे नयी दिल्ली से बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचे. हवाई अड्डे पर गोजमुमो समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. संवाददाताओं से बातचीत करते हुए गुरुंग ने न केवल हर्क बहादुर छेत्री, बल्कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी आलोचना की. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता बनर्जी हर्क बहादुर छेत्री को पॉपकॉर्न खिला रही हैं. उन्हीं के इशारे पर हर्क बहादुर छेत्री काम कर रहे हैं.
गोजमुमो ने उन्हें सबकुछ दिया और अब वह गोजमुमो से ही गद्दारी कर रहे हैं. वर्ष 2011 के चुनाव में कालिम्पोंग विधानसभा सीट से हर्क बहादुर की एक लाख 70 हजार वोटों से जीत हुई थी. इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें देखना है कि हर्क बहादुर एक बार फिर कैसे कालिम्पोंग से जीतते हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उन्होंने बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ की वजह से ममता बनर्जी गोरखाओं को विभिन्न जातियों में बांट रही हैं.
हर्क बहादुर छेत्री ममता बनर्जी की इसी राजनीति के शिकार हो गये हैं. यहां उल्लेखनीय है कि हर्क बहादुर पहले ही गोजमुमो सुप्रीमो के आदेश की अवहेलना कर पार्टी छोड़ चुके हैं. उन्होंने कालिम्पोंग के विधायक पद से तो इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि गोजमुमो ही छोड़ दिया. वह शीघ्र ही अपनी नयी पार्टी बना सकते हैं. हवाई अड्डे पर श्री गुरुंग ने आगे कहा कि वह अलग गोरखालैंड राज्य बनाने की मांग से जरा भी पीछे नहीं हटे हैं. अलग राज्य उनका मुख्य लक्ष्य है और इस आंदोलन को वह आगे भी जारी रखेंगे. विमल गुरुंग करीब दो सप्ताह पहले दिल्ली गये थे.
वहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. नरेंद्र मोदी ने उनसे गोरखालैंड के लिए जारी पदयात्रा खत्म करने की अपील की थी, जिसके बाद उन्होंने नयी दिल्ली में ही अपनी पदयात्रा खत्म करने की घोषणा कर दी. गुरुंग दार्जिलिंग के लिए रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










