सिलीगुड़ी में ठंड ने तोड़ा 10 वर्षों का रिकार्ड

Updated:
विज्ञापन

रात का पारा 5 डिग्री से नीचे सिलीगुड़ी़ : सिलीगुड़ी शहर सहित पूरे उत्तर बंगाल में कड़ाके की ठंड ने आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है़ दिन में तो यहां सबकुछ ठीक रहता है,लेकिर शाम होते ही शीतलहरी शुरू हो जाती है़ पिछले 15 दिनों से यही आलम जारी है़ मौसम विभाग से […]

विज्ञापन
रात का पारा 5 डिग्री से नीचे
सिलीगुड़ी़ : सिलीगुड़ी शहर सहित पूरे उत्तर बंगाल में कड़ाके की ठंड ने आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है़ दिन में तो यहां सबकुछ ठीक रहता है,लेकिर शाम होते ही शीतलहरी शुरू हो जाती है़
पिछले 15 दिनों से यही आलम जारी है़ मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष ठंड ने सिलीगुड़ी में पिछले 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है़ सिर्फ सिलीगुड़ी में ही नहीं अपितु पूरे उत्तर बंगाल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है़ उत्तर बंगाल के पांच जिलों पर इसका असर कुछ ज्यादा ही है़ उत्तर दिनाजपुर,दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदा में कड़ाके की ठंड तो है,लेकि पारा इतना नीचे नहीं गया है़ मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इन तीनों जिलों में रात में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है़
जबकि सिलीगुड़,कूचबिहार,जलपाईगुड़ी तथा डुवार्स आदि के इलाकों में रात का तापमान घटकर पांच डिग्री से भी नीचे हो जाता है़ यही स्थिति दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम की भी है़ इसमें आश्चर्यजनक यह है कि सिलीगुड़ी में रात का तापमान सिक्किम के गंगटोक से भी कम हो जा रहा है़ कुछ ऐसा ही नजारा पिछले दो दिनों से देखने को मिल रहा है़ शुक्रवार को गंगटोक में रात का तापमान पांच डिग्री था,जबकि सिलीगुड़ी मे रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड किया गया है़ मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा़ आज शनिवार को भी करीब करीब ऐसी ही स्थिति बनी हुयी है़ मौसम विभाग ने अनुमान करते हुए बताया है कि सिर्फ शनिवार को ही नहीं बल्कि कल रविवार सहित आने वाले तीन दिनों तक राहत मिलने की कोइ उम्मीद नहीं है़
जलपाईगुड़ी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा़ मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर दिनाजपुर,दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदा जिले के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री रहने की संभावना ब्यक्त की है़ इसबीच,दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में भी शीतलहरी जारी है़
दार्जिलिंग,कालिम्पोंग,कर्सियांग तथा मिरिक में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है़ दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में रात का तापमान मायनस दो से चार डिग्री सेल्सियस रह रहा है़ कड़ाके की ठंड को लेकर ना केवल पर्वतीय क्षेत्र अपितु समतल क्षेत्र में भी स्कूलों में छुट्टियां दे दी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola