विवाद. राज्य सरकार के साथ और बढ़ा टकराव
सिलीगुड़ी: आर्थिक संकट से बदहाल सिलीगुड़ी नगर निगम को फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. पिछले महीने सिलीगुड़ी के मेयर तथा माकपा नेता अशोक भट्टाचार्य कोलकाता गये थे और वहां उन्होंने राज्य के नगरपालिका मंत्री फिरहाद हकीम से मुलाकात की थी. फिरहाद हकीम ने मेयर को 35 करोड़ रुपये की मदद का आश्वासन […]
अरुप विश्वास के इस बयान पर राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस एक सोची-समझी रणनीति के तहत काम कर रही है. सिलीगुड़ी के लोगों को इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि पैसा कहां से आता है और किस मद में खर्चा होता है. नगर निगम पर वाम मोरचा का कब्जा है तो शहर के विकास की जिम्मेदारी भी वाम मोरचा की ही है.
तृणमूल की इस रणनीति से वाम मोरचा के नेता व मेयर अशोक भट्टाचार्य भी वाकिफ हैं. यही वजह है कि वाम मोरचा ने भी तृणमूल के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है. इस कड़ी में बृहस्पतिवार को नागरिक कन्वेशन का आयोजन किया गया था. नागरिक कन्वेशन में उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय के घेराव का भी निर्णय लिया गया है. मेयर अशोक भट्टाचार्य का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा सिलीगुड़ी नगर निगम की उपेक्षा की जानकारी आम लोगों को दी जायेगी. तृणमूल के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल चाहे जितने भी हथकंडे अपना ले, विधानसभा चुनाव में कोई लाभ नहीं होगा. अगले महीने उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय के घेराव का भी निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










