बागराकोट चाय बागान में फिर मौत
जलपाईगुड़ी. चिकित्सा के अभाव में डंकन्स ग्रुप के बागराकोट चाय बागान में फिर एक चाय श्रमिक की मौत पर बागान इलाका गरमा गया है. बागराकोट बागान के पुराना डाकघर लाइन के निवासी अवकाशप्राप्त बागान कर्मचारी कांची मिंज सार्कि (75) की मौत शुक्रवार की शाम को हो गयी. लेकिन प्रशासन की ओर से चिकित्सा व्यवस्था की […]
इस वजह से वह माल अस्पताल से पिता को घर ले आयी. चिकित्सकों के अनुसार कांची लिवर की समस्या सहित विभिन्न रोगों से ग्रसित थे. ऊपर से उन्हें ठीक तरह से भोजन व चिकित्सा नहीं मिल पा रही थी. इसके चलते शुक्रवार की शाम कांची मिंज की मौत हो गयी. दूसरी तरफ माल महकमा के बीडीओ भूषण शेरपा ने बाताया कि कांची मिंज सार्कि की सरकारी अस्पताल में चिकित्सा हुई है. उनकी मौत भूख व चिकित्सा व्यवस्था के अभाव की वजह से नहीं, बल्कि उम्र के अनुसार बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से हुई है. उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में डंकन्स ग्रुप के बागराकोट चाय बागान में मृत श्रमिकों की संख्या बढ़कर 13 हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










