सूर्यकांत की सभा आज, विरोध में उतरी तृणमूल
सिलीगुड़ी. वरिष्ठ माकपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत मिश्र की रविवार को सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क में विशाल जनसभा होने जा रही है. दिलचस्प यह है कि इस जनसभा से पहले ही सिलीगुड़ी की सियासत गरमा उठी है. पार्क में जनसभा करने को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को पार्क के […]
निगम के अधीन शक्तिगढ़ मैदान व सूर्यनगर मैदान में भी दुर्गा पूजा, काली पूजा व मेला का विशाल आयोजन किया गया, वहां भी हरियाली व सौंदर्य नष्ट नहीं हुआ और न ही किसी ने उंगली उठायी. श्री भट्टाचार्य ने तृणमूल सुप्रीमो ममता को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वाम शासन के समय कंचनजंगा स्टेडियम को राष्ट्र स्तरीय का स्टेडियम बनाने के लिए कवायद शुरू की गयी थी. मैदान को नये घासों से हरा-भरा किया गया था. तृणमूल के सत्ता में आने के साथ ही ममता ने खुद उत्तर बंगाल उत्सव, सिलीगुड़ी कार्निवाल व अन्य कई सरकारी कार्यक्रमों के नाम पर स्टेडियम की हरियाली व सौंदर्य को नष्ट किया गया, किसी ने राजनीति नहीं की. लेकिन आज वाम मोरचा तृणमूल की सबसे बड़ी विरोधी दल है, इसलिए वाम व माकपा के हर कार्यक्रमों को लेकर सत्ताधारी दल विरोध करती है और वाम मोरचा को निगम व पार्टी कार्यक्रमों के लिए दीनबंधु मंच व अन्य ऑर्डिटोरियम की अनुमति नहीं देती है. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि बाघाजतीन पार्क में कल के जनसभा से अगर पार्क को किसी तरह का नुकसान होता है, तो उसकी पूरी भरपाई वाम मोरचा करेगा. इसके बाद भी जो भी कोई राजनीतिक पार्टी या संगठन बाघाजतीन पार्क में अपना कार्यक्रम आयोजित करता है, तो कार्यक्रमों से पार्क को होने वाली क्षति की पूर्ति करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं राजनीतिक पार्टियों व संगठनों की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










