रास मेला के आड़ में कई क्लब चला रहे जुए का अड्डा

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के आसपास के इलाकों में कई क्लब इन दिनों रास मेला के आड़ में धड़ल्ले से जुए का ठेक चला रहे हैं. सिलीगुड़ी से सटे माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के मेडिकल मोड़ के नजदीक पेलकूजोत के दो क्लब कामनेश्वरी श्रति संघ एवं जुगलेश्वरी युव संघ पर कई किलोमीटर के इलाके में यह जुए का […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के आसपास के इलाकों में कई क्लब इन दिनों रास मेला के आड़ में धड़ल्ले से जुए का ठेक चला रहे हैं. सिलीगुड़ी से सटे माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के मेडिकल मोड़ के नजदीक पेलकूजोत के दो क्लब कामनेश्वरी श्रति संघ एवं जुगलेश्वरी युव संघ पर कई किलोमीटर के इलाके में यह जुए का अड्डा चलाने का आरोप ग्रामीण महिलाओं ने लगाया है. ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि ठेक संचालकों का माटीगाड़ा पुलिस के साथ सांठगांठ है. पुलिस के सुरक्षा घेरे में ही पूरे दो रात तक जुआ का ठेक चलता है.

एक महिला ने अपना नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि हमें जानकारी मिली है कि इन ठेकों को चलाने के लिए माटीगाड़ा पुलिस व मेडिकल मोड़ पुलिस चौकी ने दोनों क्लबों से 14 लाख रूपये पहले ही वसूल कर लिया है. महिलाओं ने बताया कि गुरूवार को शाम को शुरू हुई यह रास मेला शुक्रवार को भी पूरी रात चलेगी. लोक दिखावे के लिए दोनों क्लब पास-पास में ही अलग-अलग सांस्कतिक कार्यक्रम का आयोजन करते है और कार्यक्रम स्थल के पीछे दो-ढाई किमी की एरिया में जुए का ठेक चलाते हैं. जुए के शौकीन ग्रामीण जिंदगी भर की जमा-पूंजी यहां दावं पर लगा कर गंवा बैठते हैं. इतना ही नहीं घरों के कीमती सामानों को भी ठेक पर बंधक रख कर जुआ खेलते हैं. अगर महिलाएं अपने जुआरी पतियों को घर वापस लाने के लिए ठेक पर पहुंचती है तो क्लब के दबंग सदस्यों द्वारा डरा-धमका कर भगा दिया जाता है.

क्या कहना है पुलिस का

इस मुद्दे पर माटीगाड़ा थाना के इंस्पेक्टर दीपांजन दास से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन संर्पक नहीं हो सका. वहीं पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी (वेस्ट) मानवेंद्र दास का कहना है कि उनके क्षेत्र में किसी भी तरह का असामाजिक क्रियाकलाप बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने हाथोंहाथ माटीगाड़ा पुलिस को फोन कर इन जुए के ठेकों पर छापामारी करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola