कालियाचक में तृणमूल कर्मी को मारी गोली
मालदा. कालियाचक इलाके में दोहरे हत्याकांड के दो दिन नहीं बीते कि फिर एक तृणमूल कर्मी जियाउल शेख (45) को गोली मार दी गयी. यह घटना कालियाचक के दरियापुर स्टैंड इलाके में घटी है. जानकारी के मुताबिक स्टैंड में एक टायर की दुकान पर जियाउल बैठे थे, तभी एक बदमाश ने उन पर हमला कर […]
मालदा. कालियाचक इलाके में दोहरे हत्याकांड के दो दिन नहीं बीते कि फिर एक तृणमूल कर्मी जियाउल शेख (45) को गोली मार दी गयी. यह घटना कालियाचक के दरियापुर स्टैंड इलाके में घटी है. जानकारी के मुताबिक स्टैंड में एक टायर की दुकान पर जियाउल बैठे थे, तभी एक बदमाश ने उन पर हमला कर दिया. जियाउल के सीने में गोली लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जियाउल पेशे से श्रमिकों के ठेकेदार हैं. पुलिस के संदेह के मुताबिक, घटना के पीछे तृणमूल का अंतर्द्वंद भी हो सकता है. कालियाचक में तृणमूल कांग्रेस से बहिष्कृत नेता बकुल शेख के एक समर्थक की हत्या हुई थी एवं उस हत्याकांड में जियाउल का नाम भी आया था. पुलिस को शंका है कि उसी हत्या के बदले के लिए जियाउल पर हमला किया गया .
जियाउल ने पुलिस को बयान दिया है कि बकुल शेख के दल के एक व्यक्ति ने उन पर गोली चलाई है. कालिया चक में लगातार हत्या व गोली कांड को लेकर मालदा पुलिस प्रशासन पर माकपा के जिला सचिव इंबर मित्र ने प्रश्न खड़ा किया है. दूसरी ओर सुजापुर के तृणमूल विधायक अबू नासेर खान ने भी पुलिस प्रशासन पर कानून व्यवस्था नियंत्रित ना रखने का आरोप लगाया है. इस आरोप के साथ विधायक ने कालियाचक के थाना प्रभारी शुभब्रत घोष को स्थानांतरित करने की मांग की. इधर तृणमूल के जिला अध्यक्ष मोयांजम हुसैन ने बताया कि जियाउल तृणमूल का सक्रिय कर्मी है, लेकिन इस घटना के पीछे दलीय द्वंद का मामला नहीं, बल्कि किसी पुरानी शत्रुता का बदला ही जान पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










