अभिनेत्री रवीना टंडन ने किया रोड शो, पाओली ने भी दिखाया जलवा

Updated:
विज्ञापन

मालदा़ : मालदा के एक फुटबॉल क्लब की ओर से बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने रोड शो किया़ उनके साथ बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री पाओली दाम ने भी अपना जलवा दिखाया़ खुली जीप में मंत्री कृष्णेंदू नारायण् चौधरी ने इन अभिनेत्रियों को लेकर रोड शो की शुरूआत की़ शनिवार को गुनमॉर्निंग क्लब की ओर से […]

विज्ञापन

मालदा़ : मालदा के एक फुटबॉल क्लब की ओर से बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने रोड शो किया़ उनके साथ बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री पाओली दाम ने भी अपना जलवा दिखाया़ खुली जीप में मंत्री कृष्णेंदू नारायण् चौधरी ने इन अभिनेत्रियों को लेकर रोड शो की शुरूआत की़ शनिवार को गुनमॉर्निंग क्लब की ओर से आयोजित इस रोड से में अभिनेत्रियों को देखने के लिए भारी भीड़ लग गयी़ भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी़.

उत्साही भीड़ ने कइ स्थानों पर जीप को रोक लिया और अभिनेत्रियों से फिल्मी डायलॉग सुनाने की गुजारिश करने लगे़ कइ स्थानों पर रविना टंडन ने बंगला में लोगों से बामचीत भी की़ यहां उल्लेखनीय है कि पिछले एक दशक से मालदा शहर के वृंदावन मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होता आया है़.

इसमें इस बार कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही है़ इसी प्रतियोगिता को लोकप्रिय बनाने के लिए आज फिल्म अभिनेत्रियों द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया़ दोनों अभिनेत्रियों के साथ मंत्री कृष्णेंदू चौधरी भी रोड शो के दौरान जीप में डटे रहे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola