माकपा ने दिया गोजमुमो से हाथ मिलाने का संकेत

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. अगले वर्ष पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान यहां की राजनीति में एक बड़ा आयाम देखने को मिल सकता है. पहाड़ की गोरखा जन मुक्ति मोर्चा(गोजमुमो) व वाममोरचा एक साथ मिलकर राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सामने एक बड़ी शक्ति के रूप में खड़ी हो सकती है. गोजमुमो का तृणमूल विरोधी हो […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. अगले वर्ष पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान यहां की राजनीति में एक बड़ा आयाम देखने को मिल सकता है. पहाड़ की गोरखा जन मुक्ति मोर्चा(गोजमुमो) व वाममोरचा एक साथ मिलकर राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सामने एक बड़ी शक्ति के रूप में खड़ी हो सकती है. गोजमुमो का तृणमूल विरोधी हो जाने का फायदा वाममोरचा उठाना चाह रही है. सिलीगुड़ी महकमा परिषद के बोर्ड गठन के बाद दार्जिलिंग जिला वाममोरचा के संयोजक जीवेश सरकार ने अपने भाषण में कहा कि समतल व पहाड़ के विकास के लिये गोजमुमो व वाममोरचा के नेता एक साथ मिलकर काम करेंगे.

उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी नगर निगम व सिलीगुड़ी महकमा परिषद में मिली अविश्नीय जीत के बाद दार्जिलिंग जिला वाममोरचा का उत्साह काफी बढ़ गया हैं. दार्जिलिंग जिला वाममोरचा को देखकर पूरे राज्य में वाममोरचा फिर से सत्ता में आने का प्रयास कर रही है. अगले वर्ष ही राज्य में विधानसभा का चुनाव होना है. यहां उल्लेखनीय है कि गोजमुमो अलग गोरखालैंड अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है़ राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीटीए का गठन कर दिया और गोजमुमो नेता विमल गुरूंग तथा ममता बनर्जी के ताल्लुकात काफी अच्छे हो गये थे़ वर्तमान में स्थिति बिल्कुल उलट है़ अब गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरूंग ने तृणमूल कांग्रेस से किनारा कर लिया है.

कहावत के अनुसार राजनीति में कब क्या हो जाये किसी को नहीं पता . राज्य में जब वाम मोरचा का सत्ता पर कब्जा था तब गोजमुमो के साथ रिश्ते काफी तल्ख थे़ अब देखा यह जा रहा है कि गोजमुमो व वाममोरचा के संबधो में फिर से मधुरता आने लगी है. गोजमुमो सुप्रीमो व जीटीए प्रमुख विमल गुरूंग ने भी अपने कई भाषणों में वर्तमान राज्य सरकार की आलोचना करते हुये वाममोरचा के शासन काल की सराहना की है.

विमल गुरूंग ने कई बार कहा कि तृणमूल से अच्छी बुद्धदेव सरकार थी. आज अपने वक्तब्य में दार्जिलिंग जिला वाममोरचा के संयोजक ने भी कहा कि पहाड़ व समतल के समुचित विकास के लिये गोजमुमो व वाममोरचा मिल कर काम करेगी. गौरतलब है कि इस बार महकमा परिषद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कइ स्थानो पर वामो और गोजमुमो की बीच गुप्त समझौता था़ सिलीगुड़ी महकमा परिषद के मणिराम ग्राम पंचायत में वामो के समर्थन से गोजमुमो की लक्षमी लामा को प्रधान बनी हैं. सिलीगुड़ी महकमा परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मी लामा वाम नेताओं के साथ एक मंच पर बैठी थी़ उन्होंने महकमा परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को फुलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola