सिलीगुड़ी महकमा परिषद बोर्ड का गठन संपन्न

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी महकमा परिषद का बोर्ड गठन सोमवार को संपन्न हो गया. दार्जिलिंग जिला शासक अनुराग श्रीवास्तव ने सिलीगुड़ी महकमा परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष तापस सरकार व उपाध्यक्ष तापसी राय के साथ बोर्ड के सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया. बोर्ड गठन के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए वाममोरचा के दार्जिलिंग जिला संयोजक […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी महकमा परिषद का बोर्ड गठन सोमवार को संपन्न हो गया. दार्जिलिंग जिला शासक अनुराग श्रीवास्तव ने सिलीगुड़ी महकमा परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष तापस सरकार व उपाध्यक्ष तापसी राय के साथ बोर्ड के सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया. बोर्ड गठन के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए वाममोरचा के दार्जिलिंग जिला संयोजक जीवेश सरकार ने कहा कि महकमा परिषद जीतने से वाममोरचा के सर पर सोने का नहीं बल्कि कांटो का ताज सुसज्जित हुआ है.

उन्होंने कहा कि काफी आंदोलन के बाद बोर्ड गठन के लिये राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की़ आखिरकार वामो ने बोर्ड गठन करने में सफलता हासिल कर ली़ इसबीच,शपथ ग्रहण समारोह के बाद तृणमूल कांग्रेस के तीनो नव निर्वाचित सदस्य काजल घोष, श्रमिष्ठा चंद एवं आईनुल हक सम्मान समारोह में शामिल नही हुए़ वह लोग महकमा परिषद परिसर से बाहर चले गये. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वाममोरचा के दार्जिलिंग जिला वाममोरचा के वरिष्ठ नेता व सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य सहित दार्जिलिंग जिला वाममोरचा संयोजक जीवेश सरकार , सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर पार्षद नुरूल इस्लाम, मुकुल सेनगुप्त, शंकर घोष, शरदेंदु चक्रवर्ती, दुर्गा सिंह ,सहित वाममोरचा के विभिन्न नेताओं ने नव निर्वाचित महकमा परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को फुलों का गुलदस्ता देकर सम्मान दिया.

बाद में नागरिकों को संबोधित करते हुये सिलीगुड़ी महकमा परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष तापस सरकार ने बताया कि सिलीगुड़ी महकमा परिषद को अकेले नहीं बल्कि ग्राम पंचायत व पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यों के सहयोग से ही सुचारू ढंग से चलाया जा सकता है. विरोधी दलों के निर्वाचित सदस्यों से विकास के नाम पर राजनीति नहीं करने का आग्रह करते हुये श्री सरकार ने कहा कि ग्रामांचलो के विकास के लिये सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभी निर्वाचित सदस्यों को एक साथ मिलकर काम करना होगा. सभी निर्वाचित सदस्यों को राजा बनकर नहीं बल्कि नागरिकों का सेवक वनकर काम करना होगा. सिलीगुड़ी महकमा परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के साथ ही सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने राज्य सरकार से सिलीगुड़ी महकमा परिषद की सहायता देने की अपील की. उन्होंने कहा कि नगर निगम व महकमा परिषद को राज्य सरकार उसके अधिकारों से वंचिज नहीं कर सकती़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola