बाबूपाड़ा गौशाला का 117वां गोपाष्टमी महोत्सव 19 को
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के बाबूपाड़ा गौशाला का 117वां गोपाष्टमी महोत्सव 19 नवंबर यानी गुरूवार को भव्य तरीके से मनायी जायेगी. यह जानकारी दार्जिलिंग-सिलीगुड़ी गौशाला कमेटी की ओर आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान कार्यक्रम संयोजक पवन नकीपुरिया ने मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि इस दिन गौ माता को दुल्हन की तरह सुसज्जित कर सुबह नौ बजे विशाल […]
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के बाबूपाड़ा गौशाला का 117वां गोपाष्टमी महोत्सव 19 नवंबर यानी गुरूवार को भव्य तरीके से मनायी जायेगी. यह जानकारी दार्जिलिंग-सिलीगुड़ी गौशाला कमेटी की ओर आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान कार्यक्रम संयोजक पवन नकीपुरिया ने मीडिया को दी.
उन्होंने बताया कि इस दिन गौ माता को दुल्हन की तरह सुसज्जित कर सुबह नौ बजे विशाल व भव्य प्रभात फेरी निकाली जायेगी. अध्यक्ष आरके गोयल ने बताया की दोपहर तीन बजे कमेटी की वार्षिक आम सभा होगी. साथ ही गौपूजन व अष्टमी महोत्सव की शुरूआत होगी. उपाध्यक्ष रामलाल अग्रवाल ने बताया कि कटिहार की मशहूर भजन कलाकार गूंजन कौर एंड पार्टी रंगारंग भजन कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. कोषाध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि गौशाला परिसर में ही अष्टमी महोत्सव के उपलक्ष पर भव्य मेला का भी आयोजन किया जायेगा.
इस मौके पर मेला अध्यक्ष डॉ अजित कुमार अग्रवाल उर्फ हिजू, उद्योगपति कमल मित्तल बतौर अतिथि के रूप में मौजूद होंगे. प्रेस-वार्ता के दौरान गौ भक्त संतोष गोयल उर्फ बबलू (ओएसएल) ने मीडिया को बताया कि 22 नवंबर को सालबाड़ी स्थित गौशाला में नवनिर्मित आठ ग्वालीघर का उद्घाटन किया जायेगा. अन्य आठ ग्वालीघरों का भी निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है. श्री गोयल ने गोपाष्टमी के दिन शहर के समस्त गौ भक्तों से महोत्सव में शामिल होकर गौ रक्षा का संकल्प लेने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










