सियासी जंग: सूर्यसेन पार्क को लेकर तृणमूल का धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर के वार्ड नंबर 10 में महानंदा नदी किनारे स्थित सूर्यसेन पार्क के सरोवर में मछलियों की मौत पर अब शहर की सियासत गरमा उठी है. इस मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने सिलीगुड़ी नगर निगम के वाम बोर्ड पर हल्ला-बोल शुरू कर दिया. रविवार को दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस इकाई के बैनर […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी शहर के वार्ड नंबर 10 में महानंदा नदी किनारे स्थित सूर्यसेन पार्क के सरोवर में मछलियों की मौत पर अब शहर की सियासत गरमा उठी है. इस मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने सिलीगुड़ी नगर निगम के वाम बोर्ड पर हल्ला-बोल शुरू कर दिया. रविवार को दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस इकाई के बैनर तले, निगम में विरोधी दल के तृणमूल नेता नान्टू पाल के नेतृत्व में सूर्यसेन पार्क के मुख्य गेट के सामने दिन भर प्रदर्शनकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया.

श्री पाल ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वाम बोर्ड के मेयर अशोक भट्टाचार्य पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चार महीने का यह वाम बोर्ड हर मोरचे पर नाकाम साबित हुआ है. बोर्ड लोगों को सही परिसेवा नहीं दे पा रहा है. सौंदर्यीकरण करने एवं पार्क में सैलानियों व बच्चों के मनोरंजन हेतु ट्वाय ट्रेन चालू करने के बाद एसजेडीए व एनबीडीडी ने सूर्यसेन पार्क को नगर निगम के हवाले किया था. लेकिन बीते तीन महीनों से निगम न तो ट्वाय ट्रेन चला पा रहा है और न ही पार्क की सही तरह से देखभाल हो रही है. पार्क की सुरक्षा रामभरोसे है.

श्री पाल ने कहा कि अगर सही तरह से पार्क की देखभाल होती, तो इतने बड़े पैमाने पर मछलियों की मौत नहीं होती. उन्होंने कहा कि सरोवर के पानी में जहर कहां से घुला, इसका जल्द रहस्योद्घाटन होना चाहिए. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

साथ ही उन्होंने एक बार फिर पार्क में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात भी दोहरायी. इस दौरान दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस इकाई के उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महासचिव ज्योत्सना अग्रवाल, 23 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद कृष्ण चन्द्र पाल, 37 नंबर वार्ड के पार्षद रंजनशील शर्मा, युवा तृणमूल कांग्रेस के नेता जेपी कनोड़िया, मनोज वर्मा, 11 नंबर वार्ड की तृणमूल पार्षद मंजूश्री पाल के अलावा अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मेयर अशोक भट्टाचार्य द्वारा संचालित वाम बोर्ड की जमकर खिंचाई की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola