छठ पूजा के लिए घाटों की तैयारी जोर-शोर से
सिलीगुड़ी. छठ पूजा के मद्देनजर छठ घाटों की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है. लेकिन नदी संस्कार व घाटों की सफाई में सिलीगुड़ी नगर निगम से उचित सहयोग न किये जाने से छठ पूजा करनेवाले काफी आक्रोशित हैं. पांच नंबर वार्ड के मां संतोषी घाट छठ पूजा सेवा समिति के सलाहकार कमेटी के प्रमुख […]
सिलीगुड़ी. छठ पूजा के मद्देनजर छठ घाटों की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है. लेकिन नदी संस्कार व घाटों की सफाई में सिलीगुड़ी नगर निगम से उचित सहयोग न किये जाने से छठ पूजा करनेवाले काफी आक्रोशित हैं. पांच नंबर वार्ड के मां संतोषी घाट छठ पूजा सेवा समिति के सलाहकार कमेटी के प्रमुख के प्रसाद उर्फ कृष्णा ने निगम पर आरोप लगाया है कि सही तरीके से नदी-घाटों की सफाई नहीं हो रही और न ही इसके लिए छठ घाट कमेटियों को निगम सही ढंग से सहयोग कर रही है.
श्री प्रसाद ने यह आरोप रविवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में समिति की ओर से आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया के सामने लगाया. उन्होंने कहा कि 17 नवंबर यानी मंगलवार को पहला अर्घ्य है. लेकिन अभी तक नदी-घाटों की सही तरीके से साफ-सफाई ही नहीं हुई है.
निगम की गफलत के वजह से कमेटियों को अपने स्तर पर सफाई कराने की व्यवस्था करनी पड़ रही है. जेसीबी भाड़ा कर नदी-घाटों के मलबे हटाने एवं मजदूरों से बालू ढुलाई व घाट ठीक कराने व बनवाने का काम करना पड़ रहा है. श्री प्रसाद का आरोप है कि निगम की ओर से जो जेसीबी आते भी हैं दिन में एक बार आकर मात्र घंटा-दो घंटा नदी-घाटों के एक छोर से दूसरे छोर तक गड़गड़ा कर वापस चले जाते हैं. श्री प्रसाद ने सिलीगुड़ी को पटना के बाद पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा छठ पर्व मनाये जाने का दावा किया. उन्होंने कहा कि महानंदा नदी के किनारे एक नंबर मां संतोषी घाट पर ही प्रत्येक साल दो-तीन लाख श्रद्धालु उमड़ते हैं. प्रायः ऐसी ही स्थिति एयरव्यू मोड़ संलग्न महानंदा नदी के लालमोहन निरंजन मौलिक घाट की रहती है.
इसके अलावा भी शहर में ऐसे दर्जनों घाट है जहां छठ पूजा के दौरान घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ता है. कुछ दिनों पहले ही एसडीओ राजनवीर सिंह कपूर घाटों का दौरा कर नदी संस्कार व सफाई कराने के लिए निगम को निर्देश देने की बात भी किये थे. श्री प्रसाद का कहना है कि एक ओर सरकार गंगासागर मेले की समुचित व्यवस्था सरकारी स्तर पर ही करती है,वहीं छठ पूजा में सरकार व प्रशासनिक स्तर पर उचित सहयोग न मिलना यह सरकार की छठ पूजा पर आस्था रखनेवाले लाखों श्रद्धालुओं के साथ दोहरी नीति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










