जलपाईगुड़ी में सीआइडी अधिकारी की पिटाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फोन करने के बाद भी पुलिस पर नहीं आने का आरोप शराब के नशे में युवक करते हैं हुड़दंग जलपाईगुड़ी : कालोनी में शराब पीने का विरोध करना एक सीआइडी अधिकारी को उस समय महंगा पड़ गया,जब शराबी युवकों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी़ इसमें सीआइडी अधिकारी अतनू चक्रवर्ती घायल हो गये हैं. हालांकि […]
विज्ञापन
फोन करने के बाद भी पुलिस पर नहीं आने का आरोप
शराब के नशे में युवक करते हैं हुड़दंग
जलपाईगुड़ी : कालोनी में शराब पीने का विरोध करना एक सीआइडी अधिकारी को उस समय महंगा पड़ गया,जब शराबी युवकों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी़ इसमें सीआइडी अधिकारी अतनू चक्रवर्ती घायल हो गये हैं. हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक युवक तन्मय दास को गिरफ्तार किया है़
जिस सीआइडी अधिकारी की पिटाई हुई है वह बारासात में नौकरी करते हैं,जबकि जलपाईगुड़ी वकीलपाड़ा में उनका घर है़ स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उस इलाके के रहने वाले शांतोश्री राय ने इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है़ अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि वकीलपाड़ा स्थित उनके घर के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे़ विरोध करने पर शराबियों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी और मारपीट भी की़ तबतक कालानी के और भी कई लोग वहां जमा हो गये. उसके बाद सभी युवक वहां से भाग गये. उसी कालोनी में रहने वाले सीआइडी अधिकारी अतनू ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी़ उसके बाद सभी शराबी युवक कुछ और लोगों को लेकर आ गये और बैगुनटारी मोड़ पर अतनू चक्रवर्ती को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी़ उनका सिर फट गया है़ उसके बाद इलाके के लोगों ने एक हमलावर युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया़
उस युवक का नाम तन्मय दास है और वह अरविंद नगर का रहने वाला है़ इस संबंध में कोतवाली थाना के आइसी आशीष राय का कहना है कि एक सीआइडी अधिकारी के साथ मारपीट के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है़ इसके अलावा सतदल घोष,अतनू सरकार,अंकुश अग्रवाल आदि के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है़ बताया गया है कि तन्मय के साथ यह लोग भी थे़
लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं अपराधी
घायल अतनू चक्रवर्ती की मां प्रणती चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि शराबी युवकों की हुड़दंग की जानकारी फोन पर कोतवाली थाने को भी दी गयी थी,लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची़
उन्होंने आगे कहा कि इस इलाके में हर दिन बाहरी युवकों का जमावड़ा लगता है़ यहलोग खुलेआम शराब पीते हैं और विरोध करने पर गाली गलौज करने लगते हैं. यहलोग इलाके की लड़कियों के साथ छेड़खानी भी करते हैं. इसबीच,जिला पुलिस अधीक्षक आकाश मेघारिया का कहना है कि इस मामले में एक युवक की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










