छात्रा ने लगायी फांसी, मौत

Updated:
विज्ञापन

मालदा़ : एम ए में पढ़ने वाली एक छात्रा की रहस्यमय मौत से हबिबपुर इलाके में सनसनी फैल गयी है़ शुक्रवार की रात यह घटना हबिबपुर थाना के गांधीनगर गांव में हुइ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा का नाम सुचित्रा शील (21) है़ वह गौड़बंग विश्वविद्यालय में एम ए प्रथम वर्ष की […]

विज्ञापन
मालदा़ : एम ए में पढ़ने वाली एक छात्रा की रहस्यमय मौत से हबिबपुर इलाके में सनसनी फैल गयी है़ शुक्रवार की रात यह घटना हबिबपुर थाना के गांधीनगर गांव में हुइ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा का नाम सुचित्रा शील (21) है़ वह गौड़बंग विश्वविद्यालय में एम ए प्रथम वर्ष की छात्रा थी़ छात्रा की इस रहस्यमय मौत को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है़ शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है़
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया है मृत छात्रा के पिता प्रबोध शील की एक किराने की दुकान है़ चार पुत्रियों में सुचित्रा उनकी तीसरी पुत्री थी़ छह महीने पहले ही हबिबपुर के रहने वाले एक युवक के साथ उसकी शादी ठीक कर दी गयी थी़ 26 नवंबर को विवाह होना था़ परिवार तथा रिश्तेदारों को इसकी सूचना भी दे दी गयी थी़ निमंत्रण पत्र तक बंट गए थे़
मृतका के एक रिश्तेदार सजल शील ने बताया है कि शुक्रवार को परिवार के सभी लोग सादुल्लापुर गंगा स्नान के लिए गए हुए थे़ सुचित्रा घर में अकेली रह गइ थी़ रात को गंगा स्नान कर परिवार के लोग घर वापस लौटे तो सुचित्रा का कमरा अंदर से बंद था़ काफी पुकारे जाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला़ परिवार वालों ने किसी अनहोनी का संदेह करते हुए खिड़की से कमरे के अंदर झांका तो सुचित्रा फांसी पर लटकी हुइ थी़ इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी़ दरवाजा तोड़कर सुचित्रा के शव को बाहर निकाला गया़ आत्महत्या के कारणों के संबंध में परिवार वाले कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं.
पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया है कि सुचित्रा किसी अन्य लड़के से प्यार करती थी़ शादी ठीक कर दिये जाने की वजह से वह काफी परेशान थी़ उसने परिवार वालों को इस बात की जानकारी भी दी़ इसके बाद भी परिवार द्वारा अन्यत्र शादी ठीक कर दिये जाने की वजह से वह काफी परेशान थी़ संभवत: इसी कारण से उसने आत्महत्या कर ली होगी़ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola