मालदा: जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में संघर्ष, 20 के खिलाफ केस गोली लगने से छात्र की मौत
मालदा: जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में नौवीं के एक छात्र की गोली लगने से मौत हो गयी. बीच-बचाव करने आये स्थनीय मसजिद के इमाम को भी हमले का शिकार होना पड़ा़ उन्हें भी गोली लगी है़ बुरी तरह से घायल स्थिति में उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती […]
मालदा: जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में नौवीं के एक छात्र की गोली लगने से मौत हो गयी. बीच-बचाव करने आये स्थनीय मसजिद के इमाम को भी हमले का शिकार होना पड़ा़ उन्हें भी गोली लगी है़ बुरी तरह से घायल स्थिति में उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है़.
मंगलवार की रात नौ बजे के आसपास यह घटना शहर से 45 किलोमीटर दूर मानिकचक थाना के भूतनी द्वीप के दक्षिण चंडीपुर ग्राम पंचायत के अधीन गुमानी टोला गांव में हुई है़. इस घटना के बाद मृत छात्र के पिता छक्कू मिश्रा ने 20 लोगों के खिलाफ मानिकचक थाना में एफआइआर दर्ज करायी है़.
इस घटना के बाद बदमाशों को पकड़ने की बात तो दूर, आरोप है कि भूतनीफांड़ी की पुलिस बुधवार की सुबह 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची़ हालांकि जिला पुलिस अधीक्षक प्रसून्न बनर्जी ने इन आरोपों से इनकार कर दिया है़ उन्होंने कहा है कि गड़बड़ी की खबर मिलने के बाद पुलिस इलाके में गयी थी़ सभी आरोपी फरार है़ं उन्होंने परिस्थिति के पूरी तरह से नियंत्रण में होने का दावा किया़ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृत छात्र का नाम कयूम शेख (15) है़.
वह स्थानीय मदरसा में नौवीं कक्षा में पढ़ता था़ उसका घर गुमानी टोला में है़ घटना के समय वह ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहा था़ रास्ते में ही दो गुटों के बीच संघर्ष के क्रम में वह बीच में फंस गया़ बदमाशों द्वारा चलायी गयी एक गोली उसके पेट में लग गयी. बुरी तरह से घायल होकर वह जमीन पर गिर पड़ा़ उसको बचाने के क्रम में गये स्थानीय मसजिद के इमाम गोलाम नूर सलीम (33) भी गोली लगने से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को बरामद कर मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया, जहां छात्र कयूम शेख की मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि गुमानी टोला गांव में 10 कट्ठे का एक खाली प्लॉट है़.
इसी पर कब्जे को लेकर कमू शेख तथा रसीद शेख के बीच काफी दिनों से विवाद है़ दोनों ही गुटों ने उस खाली जमीन पर चारदीवारी बनानी शुरू कर दी़ रात को ही बांस आदि लेकर रसीद शेख दलबल के साथ मौके पर पहुंचा़ उसने चारदीवारी बनानी शुरू कर दी़ कमू शेख ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. दोनों ही गुटों की ओर से गोलीबारी के साथ-साथ बमबाजी शुरू कर दी़ इधर, मालदा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सारत गोलाम नूर सलीम ने पुलिस को बताया है कि वह जब मसजिद से घर लौट रहे थे, तो दो गुट आपस में मारपीट कर रहे थे़ उन्होंने झगड़े को रोकने की कोशिश की एवं इसी बीच एक बच्चे को गोली लग गयी.
बीच बचाव के क्रम में एक गोली उन्हें भी लगी़ वह जमीन पर लेट कर किसी तरह से अपनी जान बचाने में कामयाब रहे़ दूसरी तरफ मृतक के पिता छक्कू मिश्रा का कहना है कि उनके बेटे को क्यों गोली मार दी गयी, वह समझ नहीं पा रहे है़ं इस मामले में उन्होंने कमू शेख, रसीद शेख, जहीर शेख सहित 20 लोगों के खिलाफ कालियागंज थाने में शिकायत दर्ज करायी है, लेकिन पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है़ इतना ही नहीं, पुलिस 12 घंटे बाद जांच के लिए पहुंची़ उन्होंने सभी बदमाशों को तत्काल पकड़ने की मांग की़ पुलिस अधीक्षक प्रसून्न बनर्जी का कहना है कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही ह़ै़ गांव के सभी पुरुष सदस्य फरार है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










