कदमतला में सर्तकता-जागरूकता सप्ताह 2015 शुरू
सिलीगुड़ी.सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ),मुख्यालय उत्तर बंगाल फ्रंटियर, कदमतला एवं अधीनस्थ सेक्टर मुख्यालयों तथा वाहिनियों में दिनांक 26 अक्तूबर 2015 से 31 अक्तूबर 2015 तक सर्तकता-जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है. इस दौरान सभी सीसुबल कैम्पस में जगह-जगह पर बैनर लगाए गए हैं. इस अवसर पर दिनांक 31 अक्तूबर 2015 को सर्तकता निबंध प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद […]
सिलीगुड़ी.सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ),मुख्यालय उत्तर बंगाल फ्रंटियर, कदमतला एवं अधीनस्थ सेक्टर मुख्यालयों तथा वाहिनियों में दिनांक 26 अक्तूबर 2015 से 31 अक्तूबर 2015 तक सर्तकता-जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है. इस दौरान सभी सीसुबल कैम्पस में जगह-जगह पर बैनर लगाए गए हैं.
इस अवसर पर दिनांक 31 अक्तूबर 2015 को सर्तकता निबंध प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा सर्तकता को बढावा देने के लिए अन्य कार्यक्र मों का भी आयोजन किया जाएगा. दिनांक 26 अक्तूबर 2015 को 1100 बजे महानिरीक्षक, उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीसुबल कमल नयन चैबे ने कदमतला परिसर में उपस्थित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों को सर्तकता-जागरूकता के बारे में अवगत कराया और कहा कि इस कार्यक्र म को आयोजित करने का उद्देश्य लोगों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पैदा करते हुए उसका निराकरण करना है.
इस दौरान उपस्थित सभी वरीय अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने यह संकल्प लिया कि भारत के लोक सेवक सत्यनिष्ठा से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्वाध रूप से कार्य करते करेंगे और अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










