दुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा : मालदा में एक-दो मामूली घटनाओं को छोड़कर दुर्गापूजा के चारों दिन शांतिपूर्ण ढंग से गुजर गये. शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये थे. जिला पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी स्वयं हाथ में लाठी लेकर चारों दिन विभिन्न पूजा पंडालों का चक्कर काटते रहे. अतिरिक्त पुलिस […]
विज्ञापन
मालदा : मालदा में एक-दो मामूली घटनाओं को छोड़कर दुर्गापूजा के चारों दिन शांतिपूर्ण ढंग से गुजर गये. शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये थे. जिला पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी स्वयं हाथ में लाठी लेकर चारों दिन विभिन्न पूजा पंडालों का चक्कर काटते रहे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक मोदी भी पूजा ड्यूटी में लगे हुए थे.
खासकर शराबियों तथा सड़कछाप मजनुओं को काबू करने में वह अपनी टीम के साथ लगे रहे. इसकी वजह से चारों ही दिन मालदा में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने न केवल कानून-व्यवस्था की स्थित पर नजर रखी, बल्कि अपने परिवारवालों को पूजा घुमाने भी ले गये. जिला अधिकारी शरद द्विवेदी पहले दो दिन मालदा में नहीं थे. अष्टमी के दिन वह मालदा आये.
उन्हें अपने परिवार के साथ आम लोगों की तरह पूजा मंडपों में घूमता देखा गया. एडीएम देवतोष मंडल टोटो गाड़ी में सवार होकर अपने परिवार के साथ पूजा देखने निकले. सप्तमी से लेकर दशमी तक चारों दिन विभिन्न पूजा मंडपों में आम दर्शनार्थियों की काफी भीड़ उमड़ी हुई थी.
शाम चार बजे से रात एक बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गयी थी. इसकी वजह से आम लोग निर्विघ्न होकर पूजा मंडपों तक पहुंच पाये. हालांकि अभी यहां प्रतिमा विसर्जन का काम संपन्न नहीं हुआ है. जिन लोगों ने अपने घरों में पूजा का आयोजन किया था वहां की प्रतिमा विसर्जित कर दी गयी है. बड़े पंडालों की प्रतिमा का विसर्जन 25 तारीख को संपन्न होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










