छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा : पारिवारिक विवाद की वजह से एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. यह घटना शनिवार की सुबह मालदा शहर से 25 किलोमीटर दूर हबीबपुर थाना अंतर्गत श्रीरामपुर पंचायत के अधीन बर्नपुर गांव में घटी है. पुलिस ने बताया है कि मृतक का नाम रमेश मंडल (27) है. वह सिविक वालेंटियर […]
विज्ञापन
मालदा : पारिवारिक विवाद की वजह से एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. यह घटना शनिवार की सुबह मालदा शहर से 25 किलोमीटर दूर हबीबपुर थाना अंतर्गत श्रीरामपुर पंचायत के अधीन बर्नपुर गांव में घटी है. पुलिस ने बताया है कि मृतक का नाम रमेश मंडल (27) है.
वह सिविक वालेंटियर था. इस घटना के बाद से ही आरोपी भाई तपेश मंडल फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया है कि शनिवार की सुबह ड्यूटी खत्म कर रमेश मंडल अपने घर लौटा था. दोनों ही भाई परिवार सहित अलग रहते हैं. घटना के समय मृत रमेश की पत्नी घर पर नहीं थी. रमेश जब घर लौटा तो उसने देखा कि बरामदे में बना चूल्हा टूटा हुआ है. इसी बात पर उसकी बड़े भाई के साथ कहासुनी शुरू हो गयी.
झगड़े के क्रम में तपेश ने पास रखी कुदाल से रमेश के माथे पर हमला कर दिया. बुरी तरह से घायल होकर रमेश जमीन पर गिर पड़ा. पास-पड़ोस के लोग उसे मालदा मेडिकल कॉलेज ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत रमेश के एक रिश्तेदार सुशील मंडल ने कहा है कि एक साल पहले रमेश की शादी मानिकचक की रहनेवाली रुनकी मंडल के साथ हुई थी जो अभी आठ महीने की गर्भवती है और अपने पिता के घर में है. रमेश पिछले कई दिनों से अपने घर में अकेले रह रहा था. दूसरी तरफ तपेश मंडल अपनी वृद्ध मां को अपने साथ लेकर रह रहा था. दोनों के पिता कई बरस पहले गुजर चुके हैं.
संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था. रमेश ने अपने घर के बरामदे में एक चूल्हा बनाया था. वह उसी चूल्हे में खाना बनाता था. इस चूल्हे को बंद करने को लेकर भी दोनों भाई बीच-बीच में लड़ते रहते थे. आखिरकार इस विवाद में एक भाई की जान चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










