गोजमुमो ने भाजपा के साथ शुरू किया चुनाव प्रचार

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी.पहाड़ के बिमल गुरूंग के नेतृत्व वाली गोजमुमो ने सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव में भाजपा के साथ संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. आज चुनाव प्रचार के लिए गोजमुमो के महासचिव रोशन गिरि सिलीगुड़ी पहुंचे.उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर हांसखोवा इलाके में चुनाव प्रचार किया.पहाड़ पर पार्टी में मचे घमासान के बीच […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी.पहाड़ के बिमल गुरूंग के नेतृत्व वाली गोजमुमो ने सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव में भाजपा के साथ संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है.

आज चुनाव प्रचार के लिए गोजमुमो के महासचिव रोशन गिरि सिलीगुड़ी पहुंचे.उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर हांसखोवा इलाके में चुनाव प्रचार किया.पहाड़ पर पार्टी में मचे घमासान के बीच रोशन गिरि यहां चुनाव प्रचार के लिए आये हुए है.पहाड़ की राजनीति को लेकर वह कुछ भी नहीं बोलना चाहते.उन्होंने कहा कि वह यहां सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने आये हैं.

उन्होंने आज भाजपा के प्रदेश महासचिव विश्वप्रिय रायचौधरी के साथ मंच साझा किया.यहां उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी महकमा परिषद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गोजमुमो उम्मीदवार भी भाजपा के ही चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं.अपने भाषण के दौरान रोशन गिरि ने तृणमूल कांग्रेस को खासतौर पर निशाना साधा.आज भाजपा के कइ स्थानों पर आयोजित चुनावी जनसभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola