भाजपा नेता के बयान पर चुनाव आयोग ने अमित शाह से स्पष्टीकरण मांगा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल भाजपा के एक नेता के एक कथित विवादित बयान को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से स्पष्टीकरण मांगा है कि इस नेता ने यह बयान क्यों दिया कि आयोग भाजपा के ‘नियंत्रण’ में है. श्री शाह को भेजे पत्र में आयोग ने पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता […]

विज्ञापन
कोलकाता. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल भाजपा के एक नेता के एक कथित विवादित बयान को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से स्पष्टीकरण मांगा है कि इस नेता ने यह बयान क्यों दिया कि आयोग भाजपा के ‘नियंत्रण’ में है. श्री शाह को भेजे पत्र में आयोग ने पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता जॉय बनर्जी की ओर से बीते 20 सितंबर को वीरभूम जिले में एक सभा के दौरान कथित तौर पर की गयी इस टिप्पणी हवाला दिया है.

चुनाव आयोग ने अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा इंतजामों को लेकर जॉय बनर्जी की टिप्पणी का भी हवाला दिया. आयोग ने भाजपा अध्यक्ष को संबोधित पत्र में कहा, ‘‘आयोग ने भारतीय जनता पार्टी को निर्देश दिया है कि वह बनर्जी के बयान को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करे. पार्टी की ओर से जवाब 25 सितंबर तक जवाब दाखिल किया जा सकता है.”

बीते रविवार को मयूरेश्वर में एक सभा को संबोधित करते हुए जॉय बनर्जी ने कहा था कि चुनाव आयोग पर उनकी पार्टी का नियंत्रण है और वह पश्चिम बंगाल में चुनाव कराने के लिए केंद्रीय बलों की उचित तैनाती सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा बिहार में जीत जाती है तो वह अगले साल बंगाल में ‘बुल्डोजर चला देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola