तेरापंथी महिलाओं ने महिला सुरक्षा पर किया सेमिनार का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी की तेरापंथी समाज की महिला विंग तेरापंथ महिला मंडल के बैनर तले बुधवार को तेरापंथ भवन के सभाकक्ष में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ‘क्या हम वास्तव में सुरक्षित हैं’ सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार का आयोजन तेरापंथ समाज की साध्वी समणी निर्देशिका निर्वाण प्रज्ञाजी व समणी मध्यस्थ प्रज्ञाजी के सान्निध्य में […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी की तेरापंथी समाज की महिला विंग तेरापंथ महिला मंडल के बैनर तले बुधवार को तेरापंथ भवन के सभाकक्ष में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ‘क्या हम वास्तव में सुरक्षित हैं’ सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार का आयोजन तेरापंथ समाज की साध्वी समणी निर्देशिका निर्वाण प्रज्ञाजी व समणी मध्यस्थ प्रज्ञाजी के सान्निध्य में हुआ.

इस मौके पर बतौर अतिथि पुलिस कमिश्नर (सीपी) मनोज वर्मा, डीसीपी (हेडक्वार्टर) ओजी पाल, उत्तर बंगाल महिला आयोग की सदस्य ज्योत्सना अग्रवाल ने सुरक्षा को लेकर महिलाओं को आत्मसुरक्षा के लिए औरों के बजाय खुद पर निर्भर होने एवं स्वालंबी बनने की नसीहत दी. साथ इन लोगों ने अपने अनुभवों को भी महिलाओं के साथ साझा किया. सुरक्षा के मुद्दे पर महिलाओं द्वारा किये गये विभिन्न सवालों का इन लोगों ने बड़ी सरलता से जवाब दिया. सेमिनार के दौरान ही तेरापंथी कन्या मंडल के बीच ‘मेरा देश, मेरी संस्कृती’ नामक कलरफुल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करनेवाली कन्याओं के नामों का ऐलान सीपी मनोज वर्मा ने किया. कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

सचिव मनिषा सुराना ने सेमिनार का सफल संचालन किया. इस दौरान रेडियो मिष्ठि के उपाध्यक्ष दिलीप दुग्गड़, रतनलाल भंसाली, करण सिंह जैन, बच्छराज बोथरा, विमल बैद्य के अलावा शहर के विभिन्न महिला संगठनों की प्रतिनिधि भी भारी तादाद में शिरकत की. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रेम कुण्डलिया समेत सभी सदस्याओं की सराहनीय भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola