कांग्रेसियों ने खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय का किया घेराव
सिलीगुड़ी. चाय बागान इलाकों में सरकारी राशन की बिक्री में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किये जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि चाय बागान इलाकों में राशन बंटवारे में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. यह आरोप कांग्रेस समर्थित दार्जिलिंग जिला किसान-खेत-मजदूर कांग्रेस कमेटी ने लगाया है. इस बात को लेकर संगठन की […]
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं एवं मंत्रियों के सहयोग से ही इतना बड़ा घोटाला हो पाना संभव है. श्री दत्त ने चाय बागान इलाकों में एक सर्वे करा कर जाली राशन कार्डों को रद्द करने की मांग की है और कहा है कि कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें अब तक राशन कार्ड नहीं मिला है. ऐसे जाली राशन कार्ड को रद्द कर सही लोगों को नया राशन कार्ड जारी किया जाना चाहिए. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस नेता विमल राय की गिरफ्तारी की भी मांग की है. ऐसा नहीं होने की स्थिति में उन्होंने और भी वृहद आंदोलन की धमकी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










