कुल पांच अपहरणकर्ता पहुंचे सलाखों के पीछे
सिलीगुड़ी. अपहरण के दो अलग-अलग वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है. कुल पांच अपहरणकर्ता सलाखों के पीछे पहुंच गये. एक ही गिरोह के चार गुर्गे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चारों को खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने चारों की जमानत अर्जी खारिज कर न्यायिक हिरासत […]
सिलीगुड़ी. अपहरण के दो अलग-अलग वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है. कुल पांच अपहरणकर्ता सलाखों के पीछे पहुंच गये. एक ही गिरोह के चार गुर्गे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
चारों को खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने चारों की जमानत अर्जी खारिज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरोह के तीन गुर्गे हरियाणा के वासिंदे हैं. इनमें दारा सिंह व त्रिलोक सिंह कालोवाडी एवं रणवीर सिंह जिंद का रहनेवाला है. चौथा मनोजीत राय खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के शिमूलबाड़ी का रहनेवाला है. पुलिस ने बताया कि मनोजीत राय ने ही अपनी पड़ोसन सती राय क ो पहले काम का झांसा दिया और अपहरण की पूरी साजिश रची. उसे नेपाल तस्करी करने की योजना चारों की थी. सती इस साजिश से अनभिज्ञ थी.
कल उसे बस से नेपाल ले जाया जा रहा था, बस में ही सवार अन्य एक महिला को इनकी बातों से संदेह हुआ और बस में ही हंगामा शुरु कर दिया. अन्य यात्रियों के सहयोग से सभी आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. अपहरण के अन्य मामले में भी खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने भजनपुर निवासी राजू मजुमदार को गिरफ्तार किया है. उस पर भी अपनी पड़ोसन शिखा कीर्तिनिया नामक एक महिला के अपहरण करने का मामला है. राजू ने शिखा को नशे की दवा पिलाकर अपहरण कर लिया था और उसे बतासी में एक घर में बंधक बना कर रखा था. जब शिखा को होेश आया, तो उसे चिल्लाने या किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी. बाद में मौका मिलते ही शिखा वहां से भाग खड़ी हुई और स्थानीय ग्रामीणों को आप-बीती बतायी. ग्रामीणों के सहयोग से ही पुलिस ने आरोपी अपहरणकर्ता राजू को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










