दो नाबालिग लड़कियों की शादी रुकी
अलीपुरद्वार. प्रशासनिक प्रयास से दो नाबालिग लड़कियों की शादी रूक गयी. शादी के मंडप पर उचित समय पर प्रशासनिक अधिकारी के पहुंच जाने से दोनों नाबालिगाओं की जिंदगी तबाह होने से बच गयी. घटना अलीपुरद्वार के एक नंबर ब्लॉक के बनचुकामारी व सातकोदाली गांव की है. एक ओर जहां सातकोदाली गांव के निवासी नृपेन वर्मन […]
अलीपुरद्वार. प्रशासनिक प्रयास से दो नाबालिग लड़कियों की शादी रूक गयी. शादी के मंडप पर उचित समय पर प्रशासनिक अधिकारी के पहुंच जाने से दोनों नाबालिगाओं की जिंदगी तबाह होने से बच गयी. घटना अलीपुरद्वार के एक नंबर ब्लॉक के बनचुकामारी व सातकोदाली गांव की है. एक ओर जहां सातकोदाली गांव के निवासी नृपेन वर्मन की नाबालिग लड़की के साथ दूसरे किसान राजकुमार वर्मन (20) के बेटे संतोष की शादी हो रही थी. दूसरी ओर वनचुकामारी निवासी किसान हरि राय की नौवीं कक्षा की बेटी के साथ उसी गांव के किसान अमल राय के बेटे की शादी करायी जा रही थी.
दोनों नाबालिग स्थानीय हाई स्कूल की छात्राएं हैं. दोनों लड़कियों की शादी ही जबरदस्ती करायी जा रही थी. स्थानीय निवासियों ने भी शादी का विरोध किया था. बाद में स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी. खबर मिलते ही अलीपुरद्वार एक नंबर ब्लॉक के बीडीओ उज्ज्वल आइच घटनास्थल पर पहुंचे. नाबालिगों की शादी रोक दी गयी है और उन्हें उनके परिवार के हाथों सौंप दिया गया है. इस घटना में कोई कानूनी कदम नहीं उठाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










