तृणमूल नेताओं की उड़ी नींद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सरकार को बदनाम करने की साजिश का लगाया आरोप कालियागंज. प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति (टेट) परीक्षा को लेकर एक ओर जहां प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दलालों की भी सक्रियता बढ़ गई है. पूरे उत्तर दिनाजपुर जिले में प्राथमिक शिक्षक […]
विज्ञापन
सरकार को बदनाम करने की साजिश का लगाया आरोप
कालियागंज. प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति (टेट) परीक्षा को लेकर एक ओर जहां प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दलालों की भी सक्रियता बढ़ गई है. पूरे उत्तर दिनाजपुर जिले में प्राथमिक शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर दलाल सक्रिय हैं.
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे दलालों की सक्रियता कालियागंज के अलावा रायगंज तथा इस्लामपुर आदि शहरों में काफी अधिक है. सूत्रों ने बताया है कि ऐसे दलाल तथा उनके एजेंट तृणमूल कांग्रेस के नेताओं एवं मंत्रियों तक ऊंची पहुंच होने का दावा कर प्राथमिक शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर उम्मीदवारों से पांच से लेकर दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. पूरे राज्य के साथ-साथ उत्तर दिनाजपुर में भी प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 30 अगस्त को होना तय है.
सूत्रों ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर सक्रिय ये दलाल उम्मीदवारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर नौकरी दिलाने का भरोसा दिला रहे हैं. कई लोगों के इन दलालों के चंगुल में फंस जाने की भी खबर है. पुलिस के पास भी ऐसे दलालों के सक्रिय होने की शिकायत मिली है. पुलिस भी अपने स्तर पर दलालों पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रही है. इस बीच, तृणमूल के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों की सक्रियता को देखते हुए जिले के तृणमूल के वरिष्ठ नेताओं की भी नींद उड़ गई है.
तृणमूल के नेताओं ने प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा दे रहे उम्मीदवारों से दलालों के चंगुल में नहीं फंसने की अपील की है. उत्तर दिनाजपुर जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष तथा विधायक अमल आचार्य ने कहा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगे जाने की बात उनके नजर में भी आयी है. कई स्थानीय नेताओं के साथ-साथ टेट परीक्षा दे रहे उम्मीदवारों ने भी इस बात की शिकायत उनसे की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निष्पक्ष रूप से नियुक्ति प्रक्रिया आयोजित कर रही है. योग्य उम्मीदवारों को ही नौकरी मिलेगी. उन्होंने उम्मीदवारों से इस तरह के किसी भी दलालों से सावधान रहने तथा प्रलोभन में नहीं पड़ने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










